सब्सक्राइब करें

कोरोना से आलिया और रणबीर के फेवरेट रेस्त्रां सर्वर की मौत, अभिनेत्री ने कहा- बहुत दुखी हूं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 17 Apr 2020 03:59 AM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Ranbir Kapoor favorite server Ronald D Mello Dies of Covid-19
Alia Bhatt, Ranbir Kapoor and Ronald D'Mello - फोटो : Social Media

भारत में कोरोना वायरस लगातार अपने पैर पसार रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 12,759 हो गई है। इनमें से 10,824 मामले सक्रिय हैं जबकि अब 420 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 826 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, और इस दौरान 28 लोगों की जान चली गई है। मरने वालों कि इस लिस्ट में अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर चहेते रेस्त्रां सर्वर रोनाल्ड डीमेलो का नाम भी शामिल हो गया है।

Trending Videos
Alia Bhatt Ranbir Kapoor favorite server Ronald D Mello Dies of Covid-19
alia bhatt - फोटो : Social Media

ताज होटल के रिटायर्ड कर्मचारी रोनाल्ड डीमेलो, आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर के फेवरेट सर्वर थे। उनकी मौत की खबर लगते हैं आलिया ने अपना दुख जाहिर किया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी। और साथ ही अपनी, रणबीर और रोनाल्ड की तस्वीर शेयर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Ranbir Kapoor favorite server Ronald D Mello Dies of Covid-19
alia bhatt's post - फोटो : Social Media

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'रोनाल्ड डीमेलो की मौत की सुनकर बहुत दुखी हूं। वो सच में एक बेहद नर्मदिल इंसान थे। एक सच्चे प्रोफेशनल और अपनी फील्ड में बेस्ट थे। उन्होंने कई बार हमें सर्व किया था। वो हमेशा आते और हमारे दिन के बारे में पूछा करते थे। ये फोटो उनकी लास्ट वर्किंग डे की है क्योंकि वो रिटायर हो रहे थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

Alia Bhatt Ranbir Kapoor favorite server Ronald D Mello Dies of Covid-19
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : pti

महाराष्ट्र कोरोना से सबसे बुरी तरह जूझ रहा है। राज्य में कोरोना के तीन हजार से ज्यादा मरीज हैं और लगभग दो सौ लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस का संक्रमण मुंबई में तेजी से फैल रहा है।

विज्ञापन
Alia Bhatt Ranbir Kapoor favorite server Ronald D Mello Dies of Covid-19
कोरोना वायरस - फोटो : गूगल

लाख कोशिशों के बावजूद वायरस के फैलने पर अब तक ब्रेक नहीं लग पाया है। गुरुवार को कोरोना वायरस के107 मामले सामने आए हैं। इनमें 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मुंबई में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 2043 हो गई है। 

अशोक पंडित ने पूछा- तब्लीगी जमात और मुरादाबाद पर चुप क्यों? जावेद अख्तर ने दिया ये जवाब

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed