फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी में डांस करेगी ये चर्चित बॉलीवुड जोड़ी, जोर-शोर से चल रही रिहर्सल

Mon, 05 Feb 2024 07:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 05 Feb 2024 07:57 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Ranbir Kapoor will be giving special performance at Anant Ambani and Radhika pre wedding bash
अनंत अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। अंबानी परिवार में दोनों की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस भव्य शादी में बॉलीवुड सितारों का भी जमघट लगेगा। कुछ सितारे डांस प्रस्तुति भी देने वाले हैं, जिनमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नाम भी शामिल है। इतना ही नहीं, कपल ने शादी के लिए रिहर्सल भी शुरू कर दी है। हाल ही में आलिया और रणबीर को जामनगर में अंबानी आवास पर देखा गया। 

Alia Bhatt Ranbir Kapoor will be giving special performance at Anant Ambani and Radhika pre wedding bash
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वे दोनों गुजरात के लिए रवाना हुए। कपूर दंपति अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग कार्यक्रमों के लिए डांस रिहर्सल के लिए वहां गए। कहा जा रहा है कि आलिया और रणबीर कपल के प्री-वेडिंग बैश में रोमांटिग गानों पर स्पेशल परफॉर्मेंस देने वाले हैं।
Malvi Malhotra: साउथ एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा का विक्रम भट्ट पर धोखाधड़ी का आरोप, काम के बदले नहीं दिए पैसे

Alia Bhatt Ranbir Kapoor will be giving special performance at Anant Ambani and Radhika pre wedding bash
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का कार्ड जब से सामने आया है, तब से फैंस में इस भव्य आयोजन को लेकर काफी उत्साह है। इस आलीशान शादी की तैयारियों से लेकर हर छोटी से छोटी चीज वे जानना चाहते हैं। सामने आए कार्ड के मुताबिक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग कार्यक्रम उनके जामनगर स्थित आवास में एक से तीन मार्च तक चलेंगे।
Lahore 1947: राजकुमार संतोषी की 'लाहौर 1947' के लिए सनी देओल-आमिर खान आए साथ, निर्माता ने बताया ड्रीम टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Ranbir Kapoor will be giving special performance at Anant Ambani and Radhika pre wedding bash
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इस बड़े सेलिब्रेशन से पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में रिहर्सल के लिए जामनगर पहुंचे। कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने रोमांटिक गानों पर परफॉर्म करेंगे। तैयारियों के बीच आलिया और रणबीर कपूर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे अंबानी परिवार के जामनगर स्थित आवास का बताया जा रहा है।

Ranbir Kapoor at Ambani house in Jamanagar(pre wedding prep of Anant Ambani )
byu/Glad-Ad5911 inBollyBlindsNGossip

विज्ञापन
Alia Bhatt Ranbir Kapoor will be giving special performance at Anant Ambani and Radhika pre wedding bash
राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी - फोटो : instagram

सूत्रों के मुताबिक अनंत अंबानी और राधिका के प्री-वेडिंग कार्यक्रम एक मार्च 2024 को शुरू होकर 8 मार्च तक चलेंगे। फिलहाल आलिया भट्ट और रणबीर जामनगर से वापस मुंबई आ चुके हैं। राधिका और अनंत अंबानी की शादी का कार्ड बीते महीने सामने आया। कपल की सगाई बीते साल हुई थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed