{"_id":"5d58bd758ebc3e89ea198f8e","slug":"alia-bhatt-reaction-when-she-got-a-call-for-role-in-sanjay-leela-bhansali-film-inshallah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'इंशाअल्लाह' मिलने पर कैसा था आलिया का रिएक्शन, बोलीं- 'मैं कोने में गई और 5 मिनट तक उछलती रही'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'इंशाअल्लाह' मिलने पर कैसा था आलिया का रिएक्शन, बोलीं- 'मैं कोने में गई और 5 मिनट तक उछलती रही'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट इन दिनों फिल्म 'सड़क 2' की शूटिंग कर रही हैं । इसके अलावा उनके पास संजय लीला भंसाली की 'इंशाअल्लाह' और करण जौहर की 'तख्त' है । 'तख्त' की शूटिंग में अभी वक्त है । 'सड़क 2' खत्म करने के बाद आलिया 'इंशाअल्लाह' की शूटिंग शुरू करेंगी । हाल ही में आलिया ने इस फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर की ।
2 of 5
alia bhatt
एक इंटरव्यू में आलिया ने बताया इस फिल्म के मिलने के बाद उनका पहला रिएक्शन क्या था । आलिया कहती हैं, 'मुझे याद है कि मैं खुशी से उछलने लगी थी। मैं मुंबई में नहीं थी । मैं बाहर थी और कुछ अन्य चीजें कर रही थी । तब मुझे कॉल आया और पता चला कि इस फिल्म में मुझे ले लिया गया है ।'
3 of 5
alia bhatt
'मैं इतनी खुश हुई की एक कॉर्नर पर गई और 5 मिनट तक उछलती रही । मैं बहुत ज्यादा उत्साहित थी।' बता दें कि इस फिल्म में आलिया अपने से 25 साल बड़े एक्टर सलमान खान के साथ नजर आएंगी । ये पहली फिल्म होगी जिसमें सलमान, आलिया साथ काम करेंगे ।
आलिया के साथ काम करने को लेकर सलमान ने कहा था, 'उसने स्टूडेंट... से लेकर यहां तक का सफर तय किया, जो बहुत खूबसूरत था । आलिया की सफलता का क्रेडिट उसके अलावा कोई नहीं ले सकता । अगर कोई बोले कि हमने उसको बनाया है तो वो गलत होगा । आलिया अपने टैलेंट के दम पर आगे बढ़ी हैं ।'
विज्ञापन
5 of 5
alia bhatt
सलमान, आलिया की एक्टिंग से काफी प्रभावित नजर आए । आलिया की फिल्म 'सड़क 2' की बात करें तो इसमें वो आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगी । फिल्म में पूजा भट्ट का भी अहम किरदार होगा । 'सड़क 2' पूजा भट्ट की फिल्म 'सड़क' का सीक्वल है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।