{"_id":"5c5fe743bdec225eb27aa922","slug":"alia-bhatt-reply-to-kangana-ranaut-oh-her-karan-johar-puppet-statement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना ने अब आलिया को बताया करण जौहर की 'कठपुतली' तो मिला जवाब, पर्सनली मिलना ही पड़ेगा क्योंकि..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना ने अब आलिया को बताया करण जौहर की 'कठपुतली' तो मिला जवाब, पर्सनली मिलना ही पड़ेगा क्योंकि..
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 10 Feb 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका' को लेकर कंगना रनौत लगातार खबरों में बनी हुई हैं। बीते दिनों कंगना रनौत ने बॉलीवुड स्टार्स पर उनकी फिल्म को सपोर्ट नहीं करने का आरोप लगाया था। हाल ही कंगना ने दूसरी बार आलिया भट्ट पर निशाना साधते हुए उन्हें करण जौहर की कठपुतली बताया। कंगना के इस बयान पर अब आलिया भट्ट ने जवाब देते हुए उनसे पर्सनली मिलने की बात कही है।
2 of 7
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
डीएनए के मुताबिक आलिया ने कहा, 'मैं इन खबरों चीजों पर कंगना से पर्सनली बात करूंगी। मैं नहीं चाहती हूं कि मैं मीडिया को इन बयानों पर कोई जवाब दूं और फिर बात बढ़ती चली जाए। मैंने पहले भी कहा है और अब भी कह रही हूं कि मैं कंगना की बहुत इज्जत करती हूं और वो अपने दम पर यहां तक पहुंची हैं। वो खुलकर अपनी बात रखती हैं और मैं उसका भी सम्मान करती हूं।'
3 of 7
alia bhatt
आलिया भट्ट ने बताया, ‘मैंने अगर उन्हें गलती से नाराज कर दिया है तो मैं उसके बारे में नहीं जानती हूं लेकिन मेरा ऐसा कुछ भी करने का मन नहीं था। मैं नहीं चाहती थी कि कंगना मेरी किसी भी बात से नाराज हो।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
kangana ranaut
बीते दिनों कंगना ने कहा था, 'मुझे लगता है कि आलिया भट्ट को खुद को सशक्त करना चाहिए और महत्वपूर्ण फिल्मों को सपोर्ट करना चाहिए। खास करके ऐसी फिल्मों को जो महिलाओं और देश के बारे में हो। अगर उनकी खुद की कोई आवाज नहीं है और वो केवल करण जौहर की कठपुतली हैं तो मैं कहना चाहूंगी कि आप सफल नहीं हो। मैं आलिया से कहना चाहूंगी कि अगर आप सिर्फ पैसे कमाने के लिए काम कर रही हैं और आपकी अपनी कोई आवाज नहीं है तो मेरे लिए उस सफलता का कोई महत्व नहीं है।’
विज्ञापन
5 of 7
kangana ranaut
इससे पहले कंगना ने आलिया पर निशाना साधते हुए कहा था, 'इन लड़कियों ने अपने ट्रेलर्स भेजे, जैसे कि आलिया ने 'राजी' का ट्रेलर भेजा और कहा, 'प्लीज इसे देखिए। मैं अपनी फिल्मों की शूटिंग रोक कर उनके बुलावे पर गई लेकिन जब मेरी बारी आई तो किसी ने जवाब तक नहीं दिया। अब बहुत हुआ ये सारी चीजें मैंने अब बंद कर दी क्योंकि मुझे कभी बदले में प्रशंसा नहीं मिली।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।