{"_id":"5c63ef04bdec2273934e1a9c","slug":"alia-bhatt-reveals-her-daughter-name-in-dance-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले आलिया ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- ये रखूंगी बेटी का नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी से पहले आलिया ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- ये रखूंगी बेटी का नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Wed, 13 Feb 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिश्ते की खबरें इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में सुर्खियों में हैं। दोनों के फैन्स को बस इसी बात का इंतजार की है आखिर ये लव बर्ड्स शादी के बंधन में कब बंधेंगे। लेकिन इस सवाल का जवाब तो आलिया ने दे ही दिया है कि फिलहाल उनका शादी करने का कोई प्लान नहीं है, लेकिन यहां दिलचस्प बात तो ये है कि हाल ही में आलिया ने इस बात का खुलासा किया है कि जब उनकी बेटी होगी तो वो उसका क्या नाम रखेंगी।
2 of 6
alia bhatt
- फोटो : twitter
दरअसल, हाल ही में आलिया सुपर डांसर्स शो में अपनी अकपमिंग फिल्म गली बॉय के प्रमोशन के लिए पहुंची। यहां एक कंटेस्टेंट का नाम अलमा था। और आलिया को उनका नाम काफी पसंद आ गया। और उन्होंने उसे कहा- अलमा नाम तो बहुत सुंदर है। मैं अपनी बेटी का नाम यही रखूंगी।
3 of 6
alia bhatt
अब जबसे आलिया ने यह बात कही है, लगातार उन्हें और रणबीर को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है दोनों शादी करने जा रहे हैं। बहरहाल, वह अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में व्यस्त हैं लेकिन वैलेंटाइंस डे के दिन भी वह रणबीर के साथ ही समय बिताने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Alia Bhatt Ranbir Kapoor
- फोटो : twitter
आपको बता दें कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जब पिछले साल सोनम कपूर की शादी में साथ नजर आए थे तभी से दोनों के बीच अफेयर को लेकर खबरें आना शुरू हो गई थी। इसके बाद दोनों ने अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्रास्त्र की शूटिंग भी साथ में शुरु की। वहीं इसी बीच दोनों से कई बार उनके रिश्ते या शादी से जुड़े सवाल भी पूछे गए, लेकिन दोनों ने खुलकर कभी भी इस बारे में कोई बात नहीं की।
विज्ञापन
5 of 6
ranbir kapoor alia bhatt
लेकिन आपको बता दें कि आलिया की रणबीर कपूर के घर में एंट्री होने लगी है और आलिया अक्सर रणबीर के पिता ऋषि कपूर और नीतू कपूर से भी मिलती रहती है। इससे अलावा कई मौकों पर नीतू कपूर के साथ आलिया को भी देखा गया है। जिसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि रणबीर और आलिया के बीच अफेयर है और वो आने वाले समय में शादी भी कर सकते हैं। अब ये तो आलिया और रणबीर ही बता सकते हैं कि वो कब शादी के बंधन में बंधेगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।