फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कास्टिंग काउच पर पहली बार खुलकर बोलीं आलिया भट्ट, 'स्ट्रगलर का कुछ लोग उठाते हैं फायदा'

Mon, 21 May 2018 10:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 21 May 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt reveals shocking thing on casting couch
आलिया भट्ट
कास्टिंग काउच के मुद्दे पर बॉलीवुड के ज्यादातर सेलिब्रिटीज अपनी राय रख चुके हैं। यह एक ऐसा मुद्दा है जो न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी खलबली मचा चुका है। राधिका आप्टे से लेकर स्वरा भास्कर कास्चिंग काउच पर दिए गए बयानों की वजह से लंबे वक्त तक सुर्खियों में रहीं। इस बीच 'राजी' एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कास्टिंग काउच के मुद्दे पर ऐसा बयान दिया है जिसे जानकर शायद आप भी उनसे इस्तेफाक रखें।
Alia Bhatt reveals shocking thing on casting couch
Alia Bhatt
डेक्कन क्रॉनिकल से बात करते हुए आलिया भट्ट ने कास्टिंग काउच पर अपनी राय रखी। आलिया ने कहा - 'लड़के और लड़कियों की काम न मिलने की वजह से बुरी हालत हो जाती है। हर एक को बॉलीवुड में काम पाने के लिए अपनी लड़ाई खुद ही लड़नी पड़ती हैं। ऐसे में कुछ लोग उन लोगों का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं जिन्हें काम की जरूरत होती है।'
 
Alia Bhatt reveals shocking thing on casting couch
Alia Bhatt
आलिया ने आगे कहा - 'मुझे लगता है कि लोगों को खुद पर भरोसा करना चाहिए। अगर वह किसी तरह की खराब स्थिति में फंस चुके हैं तो अपने पेरेंट्स को सब कुछ बता देना चाहिए। उन लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt reveals shocking thing on casting couch
alia bhatt - फोटो : dharma production
बीते कुछ दिनों से फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का मुद्दा काफी गर्माया हुआ है। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स इस मामले पर अपनी राय रख चुके हैं। जिसमें एकता कपूर, मंदिरा बेदी, ऋचा चड्ढा और प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
Alia Bhatt reveals shocking thing on casting couch
Alia Bhatt
फिल्मों की बात करें तो हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 68.88 करोड़ कमाने में कामयाब रही। इसके साथ ही आलिया की झोली में 'ब्रह्मास्त्र' और अभिषेक वर्मन की फिल्म 'कलंक' है। वहीं रणवीर सिंह के साथ 'गली ब्वॉय' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed