{"_id":"5b02483d4f1c1b1b5e8b6004","slug":"without-kohli-what-is-an-ipl-says-ranveer-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट के जबरा फैन हुए रणवीर सिंह, ट्विटर पर दिया अपनी दीवानगी का सबसे बड़ा सबूत ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विराट के जबरा फैन हुए रणवीर सिंह, ट्विटर पर दिया अपनी दीवानगी का सबसे बड़ा सबूत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 21 May 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
रणवीर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने टीम इंडिया और आईपीएल में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के बारे में बड़ी भावुक बात कही है। हालांकि विराट कोहली की टीम मौजूदा आईपीएल सीजन 11 से बाहर हो चुकी है लेकिन उसके खिलाड़ियों ने सबका दिल जीत लिया।
ranveer singh and deepika padukone
रणवीर ने आरसीबी के आखिरी मैच को पूरी तरह से फॉलो किया। आरसीबी का अंतिम मैच हैदराबाद के साथ था और विराट की टीम यह मैच 20 रन से हार गई। आरसीबी इस मैच को हार कर भले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई लेकिन एबी डीविलियर्स और विराट कोहली ने रणवीर को अपना कायल बना दिया।
virat and ab devillliers
रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडिल से एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में रणवीर ने एबी डीविलियर्स और विराट कोहली के अलावा टिम साउदी और हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन की भी जमकर तारीफ की। रणवीर ने टि्वटर पर डीविलियर्स के 'सुपरमैन' कैच का खासतौर पर जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh
रणवीर ने बेंगलुरु और विराट कोहली के दीवानेपन को आईपीएल की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण बताया। उन्होंने लिखा, 'आरसीबी अब भी चैलेंज के साथ बरकरार है। किंग कोहली और डीविलियर्स बड़े शानदार खिलाड़ी हैं। मेरे पास इनकी तारीफ में शब्द नहीं हैं।'
. @RCBTweets still in with a challenge! Glad! cuz whats an IPL without King Kohli @imVkohli 👑 & @ABdeVilliers17 whatta playa! No words🙏🏽 #RCBvSRH Southee has his say in th death 💀 gotta applaud th great attitude from @SunRisers such fierce competitors! Kane Williamson MVP?
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) May 17, 2018
विज्ञापन
ranveer singh
बता दें कि रणवीर सिंह की पहली हॉलीवुड फिल्म 'डेडपूल 2' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। उन्होंने फिल्म के हिन्दी संस्करण के लिए अपनी आवाज दी है। 18 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन ही अक्षय कुमार को मात दे दी है। फिल्म 'डेडपूल 2' की शानदार कमाई ने सभी को हैरान कर दिया है और अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' को पीछे छोड़ दिया।