{"_id":"5b0238824f1c1b1b5e8b5fd8","slug":"mohanlal-birthday-special-8-unknown-facts-about-his-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day Spl: इस साउथ सुपरस्टार की 25 साल बाद रिलीज हुई थी पहली फिल्म, अमिताभ भी हैं इनके फैन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'Day Spl: इस साउथ सुपरस्टार की 25 साल बाद रिलीज हुई थी पहली फिल्म, अमिताभ भी हैं इनके फैन
Mon, 21 May 2018 09:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 21 May 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
mohanlal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल आज अपना 59वां बर्थडे मना रहे हैं। बीते 38 साल से इस एक्टर ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। मोहनलाल इकलौते ऐसे मलयालम एक्टर हैं जिनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई करती है। तो चलिए आपको मोहनलाल के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ अनकही बाते बताते हैं।
2 of 9
Mohanlal
मोहनलाल की पहली फिल्म 'थिरानोत्तम' थी जिसे खुद मोहनलाल और उनके दोस्तों ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में मोहनलाल ने दिमागीतौर पर बीमार नौकर का किरदार निभाया था। सेंसरशिप में कुछ दिक्कतों की वजह से फिल्म उस वक्त रिलीज नहीं हो पाई थी। यह फिल्म 25 साल बाद 2013 में मलयालम चैनल पर रिलीज हुई थी।
3 of 9
Mohanlal
मोहनलाल ने 80 के दशक में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी। मोहनलाल की लोकप्रियता कुछ ही साल में इस कदर बढ़ी कि 1982 से 1988 में मोहनलाल की हर 15 दिन में एक फिल्म रिलीज होती थी। महज 1986 की बात करें तो मोहनलाल की एक साल के भीतर ही कुल 35 फिल्में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
mohanlal
ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में 'इरुवर' फिल्म से ही अपने करियर की शुरुआत की थी जिसमें उनके साथ मोहनलाल बतौर एक्टर थे। इस फिल्म को मणि रत्नम ने डायरेक्ट किया था। यह तमिल सुपरस्टार एमजेआर की बायोपिक थी। इस फिल्म के लिए प्रकाश राज को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और संतोष सिवा को बेस्ट सिनेमेटोग्राफी के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
5 of 9
mohanlal
एक्टिंग के साथ-साथ मोहनलाल को ताइक्वांडो का भी शौक था। साल 2012 में वर्ल्ड ताइक्वांडो हेडक्वाटर की तरफ से मोहनलाल को 'ब्लैक बेल्ट' से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान पाने वाले मोहनलाल साउथ के पहले सुपरस्टार हैं। मोहनलाल के अलावा बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और मिजोरम के मुख्यमंत्री लल थनहवला को यह सम्मान मिल चुका हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।