फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: आज रपट जाएं तो... मेट गाला के रेड कार्पेट पर क्या सोच रही थीं आलिया? जानकर छूट जाएगी आपकी भी हंसी

Mon, 15 May 2023 09:14 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 15 May 2023 09:14 AM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt reveals what was going in mind Met Gala 2023 actress tell she did not want to fall down red carpet
आलिया भट्ट - फोटो : social media

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और चर्चित अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट ने इस साल पहली बार मेट गाला में शिरकत की थी। अभिनेत्री ने अपने मेट गाला डेब्यू में किसी प्रिंसेस की तरह एंट्री मारी और सबका दिल जीत लिया। सोशल मीडिया से लेकर न्यूज हेडलाइंस तक आलिया भट्ट छाई रही थीं। लेकिन क्या किसी ने सोचा कि अपने शानदार अंदाज से सबका मन मोहने वाली आलिया भट्ट के दिलों-दिमाग में रेड कार्पेट पर चलते हुए क्या चल रहा था? अगर सोचा और जवाब नहीं मिला तो हाल ही में एक इंटरव्यू में खुद आलिया भट्ट ने इस सवाल का जवाब देते हुए बताया कि उनके दिमाग में रेड कार्पेट पर वॉक करते समय क्या चल रहा था।  

Alia Bhatt reveals what was going in mind Met Gala 2023 actress tell she did not want to fall down red carpet
आलिया भट्ट - फोटो : social media

आलिया भट्ट इन दिनों अपने करियर के उस दौर से गुजर रही हैं, जो उन्हें शानदार पलों से नवाज रहा है। अभिनेत्री इन सुनहरे पलों का दिल खोलकर आनंद ले रही हैं। आलिया ने पिछले कुछ समय में एक के बाद एक हिट फिल्मों में काम कर लोगों का दिल जीता और इसके साथ ही सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला के रेड कार्पेट पर भी अपना जलवा बिखेरा। आलिया हाल ही में मेट गाला इवेंट में डिजाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन की गई व्हाइट ड्रीमी आउटफिट में नजर आई थीं। जहां सभी उनका स्वागत तालियों की गड़गड़ाहट से कर रहे थे, वहीं अभिनेत्री का कहना है कि उनके दिमाग में सिर्फ और सिर्फ एक ही चीज चल रही थी।
Urfi Javed: 'बेहोश होने तक पीटते थे पापा', दर्दनाक बचपन पर छलका उर्फी जावेद का दर्द

Alia Bhatt reveals what was going in mind Met Gala 2023 actress tell she did not want to fall down red carpet
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक इंटरव्यू में, आलिया ने हॉलीवुड इवेंट मेट गाला में अपने रेड कार्पेट डेब्यू के बारे में बात की। आलिया ने खुलासा किया कि आखिर रेड कार्पेट पर चलते हुए उनके दिमाग में किस तरह की बातें चल रही थीं। इंटरव्यू में आलिया ने कहा, 'मेरे अंदर की छोटी सी लड़की बस इस बात का ध्यान रख कही थी कि मैं रेड कार्पेट पर न गिरूं और मुझे पोज देने, सांस लेने और उस पल का आनंद लेने के लिए पूरा समय मिले। सच में वह बहुत ही प्यारा समय था। यह अपने आप को बहुत ज्यादा दबाव देने और उसे गंभीरता से न लेने के बारे में ही नहीं था। यह एक बड़ी बात थी, लेकिन मुझे इसे एंजॉय करना था, जिससे मेरा चेहरा चमकदार और खुश दिखे। मैं इसी पर ध्यान दे रही थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt reveals what was going in mind Met Gala 2023 actress tell she did not want to fall down red carpet
आलिया भट्ट - फोटो : social media

आलिया, जो जल्द ही गैल गैडोट स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' के साथ हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वह अगले हफ्ते सियोल में एक बड़े ब्रांड के क्रूज 2024 शो में भी नजर आएंगी। इंटरव्यू में जब आलिया से इतनी कम उम्र में जीवन में इतना कुछ हासिल करने के उनके 'जादुई मंत्र' के बारे में पूछा गया, तो अभिनेत्री ने हंसते हुए कहा, 'मुझे नहीं पता कि कोई अपना सीक्रेट होने पर भी बता सकता है या नहीं। हालांकि, मेरे मामले में सच में मेरा कोई सीक्रेट नहीं है।' 
Twinkle Khanna: ट्विंकल ने यूके से वापस मांगे कोहिनूर संग 'दो अनमोल रतन', विजय माल्या-ललित मोदी पर कही यह बात

विज्ञापन
Alia Bhatt reveals what was going in mind Met Gala 2023 actress tell she did not want to fall down red carpet
आलिया भट्ट - फोटो : social media

आलिया ने मल्टी-टास्कर होने की अपनी खूबी के बारे में बताया और कहा, 'मेरा दिमाग बहुत अराजक है। मुझे एक साथ कई काम करना पसंद है। तो, आप कह सकते हैं कि यह मेरे स्वभाव में है कि मैं एक साथ कई काम करने के लिए उत्साहित हूं या कम से कम दो या तीन काम को एक साथ करने की कोशिश करती हूं। मुझे यह भी नहीं पता है कि मैं इसे अच्छी तरह से कर रही हूं या बुरी तरह से। मैं इसे सिर्फ इसलिए करती हूं क्योंकि इससे मुझे खुशी मिलती है। यह मुझे पूरा करता है।' आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेत्री जल्द ही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ ही उनके पास फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' भी है, जिसमें कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिकाओं में होंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed