आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ रणबीर कपूर के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर भी खबरों में बनी हुई हैं। आलिया को अक्सर फैंस के साथ कंफर्टमोड में देखा जाता है। वो लोगों के साथ बहुत व्यवहारिक तरीके से पेश आती हैं लेकिन हाल में उनका एक वीडियो सामने आया है इसमें अपने बॉडीगार्ड को बुरी तरह से डांट रही हैं।
जरा सी बात पर आलिया ने सरेआम बॉडीगार्ड्स को फटकारा, यूजर बोले- बदतमीजी तो करेंगी ही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि आलिया भट्ट अपनी फिल्म के सेट पर पहुंचती हैं। उनके बॉडीगार्ड्स पहले से ही उनका इंतजार कर रहे हैं। जैसी ही उनकी कार रुकती है बॉडीगार्ड्स उनके पास जाकर घेरा बना लेते हैं।
लेकिन आलिया को शायद बॉडीगार्ड्स की ये बात पसंद नहीं आती है। दरअसल कार से उतरते हुए आलिया मीडिया को देख मुस्कुराती हैं और आगे की ओर बढ़ने लगती हैं। इस दौरान उनके बॉडीगार्ड्स आगे निकल जाते हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें ये एहसास होता है कि आलिया पीछे रह गईं वो तुरंत उनके पास आते हैं लेकिन उनकी इस चूक पर आलिया भड़क जाती हैं। आलिया के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
आलिया की ये बात कई लोगों को पसंद नहीं आई और उन्होंने ट्रोल करना शुरु कर दिया। एक यूजर ने लिखा- इनकी बॉडी को जो गार्ड करते हैं उनसे तो तमीज से बात करती नहीं हैं और कैमरे के सामने अच्छा चेहरा लेकर आ जाते हैं और कहते हैं सबको सम्मान देना चाहिए। बॉलीवुड के भाई बहनों खुद समझ लो सम्मान क्या है?'
एक और यूजर ने लिखा- 'ये कैसा व्यवहार है, वो आपके बॉडीगार्ड्स हैं, उन्हें सम्मान दो।' दूसरे ने लिखा- ये रणबीर कपूर का इफेक्ट है, वो भी फैंस और मीडिया के साथ ऐसा व्यवहार करता है।' तीसरे ने लिखा- 'पहले रणबीर कपूर का भूत नहीं सवार था तो इनके तारे जमीं पर थे और अब उनके साथ घूमा करती हैं तो किस्मत और काम दोनों ही बर्बाद करके घूम रही हैं तो ये सब बदतमीजी तो करेंगी ही, अनसक्सेसफुल के साथ रहकर वैसी ही तो बनेंगी।'