{"_id":"5cb3b710bdec2262650b182c","slug":"alia-bhatt-says-the-reason-behind-pairing-with-salman-khan-pairing-in-inshallah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'इंशाल्लाह' में आलिया और सलमान की जोड़ी के पीछे है एक बड़ी वजह, एक्ट्रेस ने खोला राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'इंशाल्लाह' में आलिया और सलमान की जोड़ी के पीछे है एक बड़ी वजह, एक्ट्रेस ने खोला राज
आलिया भट्ट और सलमान खान इन दिनों अपने करियर के चरम पर हैं। सलमान खान जल्द ही अपने आने वाली फिल्म भारत में नजर आने वाले हैं। वहीं अगले हफ्ते आलिया की फिल्म कलंक रिलीज होने जा रही है। हाल ही खबर आई थी सलमान और आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह में नजर में आएंगे। फिल्म के ऐलान के बाद से आलिया इसे लेकर बहुत एक्साइटेड हैं।
2 of 5
Alia Bhatt, Sanjay Leela Bhansali
- फोटो : social media
संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाल्लाह एक प्रेम कहानी है। कुछ समय पहले सलमान खान और आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साथ में फिल्म करने की जानकारी दी थी। इंशाल्लाह की कुछ प्रशंसक आलिया और सलमान को एक साथ जोड़े जाने से निराश थे।
3 of 5
Salman, Alia, Katrina
- फोटो : social media
आलिया भट्ट ने हाल में मीडिया को दिए इंटरव्यू में फिल्म से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। आलिया ने कहा कि सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी बनाए जाने पर कोई आलोचना नहीं हुई। आलिया ने इस बात का भी जिक्र किया कि सलमान और संजय लीला भंसाली भी इस आलोचना से परेशान नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
alia bhatt
आलिया भट्ट ने कहा- मुझे कोई आलोचना नहीं मिली। मुझे लगता है कि इसके लिए मैं बहुत एक्साइटेड हूं। अटकलबाजी भी एक तरह से उत्साह का ही एक रूप है और ऐसा क्यों नहीं होना चाहिए? मुझे इससे परेशान नहीं होना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि सलमान या भंसाली सर परेशान हैं। संजय लीला भंसाली एक फिल्म निर्माता हैं, उन्होंने हमें बहुत अच्छी फिल्में दी हैं। वह ऐसे शख्स हैं जिसे हम सभी बहुत पसंद करते हैं। इतने शानदार डायरेक्टर हैं तो हमें उन पर भरोसा करना चाहिेए।
विज्ञापन
5 of 5
alia bhatt
- फोटो : social media
फिल्म फेयर के मुताबिक आलिया इस फिल्म हिस्सा बनने के लिए खुद को धन्य महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा- भंसाली एक दूरदर्शी व्यक्ति हैं। लोग बहुत जल्दी ही इसको जज करने में लगे हैं। इस असामान्य कास्टिंग के पीछे एक बड़ी वजह है। मैं सलमान के साथ काम करने के लिए रोमांचित हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये संभव होगा। यह एक अच्छी यात्रा होगी। सलमान वास्तव में बहुत दयालु हैं। वो (सलमान और भंसाली) एक जादुई जोड़ी हैं और मैं इसमें रहने के लिए धन्य हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।