फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर कपूर से दूरी बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं हैं आलिया भट्ट, तस्वीर साझा कर लिखा- बहुत याद आ रही

Fri, 12 Mar 2021 02:09 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 12 Mar 2021 02:09 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt share adorable photo of her holding Hand with Ranbir Kapoor said Major Missing
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी फिल्मों के साथ-साथ रणबीर कपूर के साथ अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। रणबीर और आलिया ने भले ही खुले तौर पर इस रिश्ते को ना स्वीकारा हो लेकिन इंडस्ट्री में इनके प्यार के चर्चे बहुत ज्यादा हैं। अब आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो किसी का हाथ थामे नजर आ रही हैं। 

Alia Bhatt share adorable photo of her holding Hand with Ranbir Kapoor said Major Missing
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, 'बहुत याद आ रही है'। आलिया की इस तस्वीर में हाथ किनका है ये तो उन्होंने नहीं बताया, लेकिन फैंस कयास लगा रहे हैं कि रणबीर और आलिया ही एक दूसरे का हाथ थामे हुए हैं।  फैंस आलिया की इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।




View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

Alia Bhatt share adorable photo of her holding Hand with Ranbir Kapoor said Major Missing
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : Social Media

दरअसल बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और उन्होंने घर पर खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उनके कोरोना पॉजिटिव होने की खबर उनकी मां नीतू कपूर ने दी थी। रणबीर के अलावा संजय लीला भंसाली के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी। अब इन दोनों से मुलाकात करने वाली आलिया भट्ट ने भी कोरोना की जांच करवाई थी जिसके बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt share adorable photo of her holding Hand with Ranbir Kapoor said Major Missing
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : Social Media

अब रणबीर क्वारंटीन में हैं तो आलिया और उनकी मुलाकात नहीं हो पा रही है। ऐसे में आलिया के इस पोस्ट से फैंस समझ गए हैं कि वो रणबीर को बहुत मिस कर रही हैं और उनके साथ वक्त बिताना चाह रही हैं। फैंस को आलिया का ये खूबसूरत पोस्ट काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
Alia Bhatt share adorable photo of her holding Hand with Ranbir Kapoor said Major Missing
ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि नीतू सिंह ने रणबीर कपूर की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। रणबीर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। वे इसकी दवाइयां ले रहे हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।' वहीं इसकी जानकारी मिलते ही आलिया भट्ट ने भी कोरोना की जांच करा ली थी। उनकी जांच रिपोर्ट तो निगेटिव आई है लेकिन एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वो रणबीर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed