लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जो अपना आधे से ज्यादा समय सोशल मीडिया पर काट रहे हैं। ये सितारे अपने फैंस के लिए वीडियो और तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर ही ये सितारे लॉकडाउन में क्या कर रहे होते हैं ये भी बताते रहते हैं। इस बीच आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी खास तस्वीर साझा की है जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
लॉकडाउन के बीच आलिया भट्ट ने बदला अपना हेयर स्टाइल, तस्वीर साझा कर लिखा- '60 दिन बाद..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक है जो अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक मिरर सेल्फी साझा की है। इस तस्वीर में आलिया का हेयर स्टाइल बदला हुआ दिखाई दे रहे है। उनकी यह सेल्फी जिम के अंदर की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए आलिया भट्ट ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा।
आलिया भट्ट ने अपनी सेल्फी के कैप्शन में लिखा, '60 दिन बाद, स्ट्रांग, फिट और बर्प्स में बेहतर हो गई हूं। रस्सी कूदने में बेहतर हो गई हूं। पुश अप्स में और ज्यादा बेहतर हो गई हूं। रनिंग के लिए जुनूनी, सही खाने के लिए सुपर जुनूनी और अगले चुनौती का इंतजार कर रही हूं।' इस पोस्ट में आलिया भट्ट ने अपने हेयर स्टाइल के बारे में जिक्र किया है।
A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on
आलिया भट्ट ने हेयर स्टाइल के बारे में कैप्शन में लिखा, 'हां मैंने अपने बाल घर पर ही काटे हैं। शुक्रिया उस प्रतिभाशाली को जो ऐसे मौके पर आया जब मुझे एक चॉप चॉप की जरूरत थी'। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की ये तस्वीर और पोस्ट दोनों ही जमकर वायरल हो रहे हैं। उनके फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वहीं बहुत से ऐसे भी यूजर है जो आलिया भट्ट के हेयर स्टाइल को रणबीर कपूर के साथ जोड़कर देख रहे हैं। कई लोग कमेंट में यह बोल रहे हैं उन्होंने रणबीर कपूर के लिए अपना हेयर स्टाइल बदला है। गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि इन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
पढ़ें: मुंबई पुलिस ने साधा फेक न्यूज वालों पर निशाना, 'पाताल लोक' के जरिए यूं उड़ाई खिल्ली