फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alpha: 'अल्फा' के सेट पर साथ दिखीं आलिया और शरवरी, तस्वीर देखकर फैंस का बढ़ा उत्साह

Sat, 31 Aug 2024 07:59 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 31 Aug 2024 07:59 AM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Sharvari wagh seen on the sets of Alpha fans got excited seeing both the actresses together
शरवरी वाघ, आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम- आलिया भट्ट

आलिया भट्ट की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में होती है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर से करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री ने अब तक कई रोमांटिक फिल्मों में काम किया है, लेकिन अब वह जल्द ही एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं। 

 

Alia Bhatt Sharvari wagh seen on the sets of Alpha fans got excited seeing both the actresses together
शरवरी वाघ और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt, sharvari

आलिया अब यशराज की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा हैं। वह जल्द ही फिल्म अल्फा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ भी हैं। इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में कश्मीर में शुरू हुई है। फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में आलिया और शरवरी ने अल्फा के कश्मीर शेड्यूल की एक झलक साझा कर फैंस को और अधिक उत्साहित कर दिया है।

Alia Bhatt Sharvari wagh seen on the sets of Alpha fans got excited seeing both the actresses together
आलिया भट्ट- शरवरी वाघ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दोनों अभिनेत्रियों ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म के सेट से पहली तस्वीर साझा की है। फोटो में जंगल और नदी के बीच में दोनों एक साथ खड़ी नजर आ रही हैं।  बाहों में बाहें डाले आलिया और शरवरी अपने हाथों से हार्ट इमोजी बनाती नजर आ रही हैं। कोहरे में थोड़े-थोड़े नजर आ रहे चीड़ के पेड़ इस फोटो को और अधिक आकर्षक बना रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)


विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Sharvari wagh seen on the sets of Alpha fans got excited seeing both the actresses together
शरवरी वाघ-आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम-शरवरी वाघ-आलिया भट्ट

इस फोटो में क्रीम जैकेट पहने आलिया और स्टाइलिश ब्लैक लेदर जैकेट पहने शरवरी नजर आ रही हैं। अल्फा का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं। इससे पहले वह यशराज की वेब सीरीज द रेलवे मेन बना चुके हैं। जैसे-जैसे पहला लुक वायरल होता जा रहा है, लोगों में अल्फा  के लिए उत्साह बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
Alia Bhatt Sharvari wagh seen on the sets of Alpha fans got excited seeing both the actresses together
आलिया भट्ट- शरवरी वाघ - फोटो : इंस्टाग्राम- आलिया भट्ट- शरवरी वाघ

प्रशंसक बेसब्री से यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि यह जोड़ी एक्शन फ्रेंचाइजी को कैसे आगे ले जाती है। इस स्पाई यूनिवर्स में  शाहरुख खान की 'पठान', सलमान खान की 'टाइगर' और ऋतिक रोशन की 'वॉर' शामिल हैं। इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।
Amrita Pritam: अपनी जिंदगी को अपने ढंग से जीने का साहस दिखाया, सामाजिक बंधन भी तोड़े और कलम से बिखेर दिया जादू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed