{"_id":"60439e3c8ebc3ec39955ed68","slug":"alia-bhatt-starring-gangubai-kathiawadi-distorted-with-facts-protest-on-release-know-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी', मेकर्स पर लगा तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी', मेकर्स पर लगा तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 06 Mar 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं ।उनकी फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। वहीं इस फिल्म को 30 जुलाई को रिलीज करने की तैयारी है। अब रिलीज से पहले ही ये फिल्म विवादों में फंसती नजर आ रही है। इस फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई के किरदार में नजर आएंगी।
2 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : Pen Movies
संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। दरअसल मुंबई के कमाठीपुरा में रहने वाले लोगों ने दावा किया है कि भंसाली की फिल्म में दिखाए गए तथ्य गलत है और सिर्फ उनके समाज को बदनाम करने की एक साजिश है।
बता दें कि कमाठीपुरी की आवाज के नाम से वहां पर काम करने वाले एक संगठन ने फिल्म के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि,' कमाठीपुरा के साथ जुड़े इतिहास को सुधारने में यहां के लोगों की काफी मेहनत रही है, लेकिन ये फिल्म वर्तमान तो खराब करेगी ही, लेकिन भावी पीढ़ियों पर भी इसका सही असर नहीं पड़ेगा'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आलिया भट्ट और गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
कहा जा रहा है कि गंगूबाई काठियावाड़ी के मेकर्स कमाठीपुरा के 200 साल पुराने इतिहास को तोड़ मरोड़कर दिखा रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म में दिखाए गए तथ्य ना सिर्फ सच्चाई से दूर हैं बल्कि कई मायने में लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले हैं। उन्होंने मेकर्स पर आरोप लगाया है कि वो दूसरे के दर्द का इस्तेमाल कर खुद को फायदा पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : Twitter: @Aliaa08
इन बातों से ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर संजय लीला भंसाली की फिल्म की रिलीज पर विरोध की तलवार लटक रही है। इलाके में काम कर रहे संगठन ने कहा कि, 'फिल्म की रिलीज को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। मेकर्स को पर्दाफाश कर फिल्म के खिलाफ माहौल बनाया जाएगा'। अभी फिल्म को रिलीज होने में वक्त है, लेकिन लग रहा है कि फिल्म 'पद्मावत' की तरह इस फिल्म को भी विरोध की आंच से गुजरना पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।