{"_id":"5d959c558ebc3e01665e4f3c","slug":"alia-bhatt-teaches-silence-lesson-to-paps-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईवेंट में मीडिया पर भड़कीं आलिया भट्ट, कहा- 'जैसे स्कूल में साइलेंस होता है, वैसे ही चुप रहो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ईवेंट में मीडिया पर भड़कीं आलिया भट्ट, कहा- 'जैसे स्कूल में साइलेंस होता है, वैसे ही चुप रहो'
Thu, 03 Oct 2019 12:29 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 03 Oct 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट इन दिनों फिल्म 'सड़क 2' की शूटिंग कर रही हैं । इससे पहले उन्होंने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग पूरी की थी । इसके अलावा आलिया किसी ना किसी ईवेंट में भी नजर आती रहती हैं । गांधी जयंती के मौके पर आलिया वाडिया हॉस्पिटल पहुंचीं । यहां एक चैरिटी ईवेंट रखा गया था । इस दौरान आलिया पीले रंग की ड्रेस में नजर आईं ।
Alia Bhatt
- फोटो : instagram
इस दौरान मीडिया के लोग भी वहां मौजूद थे । आलिया को देखते ही सब उनकी तस्वीरें लेने लगे । ऐसे में मीडिया की ओर से बहुत शोर हो रहा था । कुछ मीडिया पर्सन उनके बहुत करीब आ गए । इस पर आलिया मीडिया से थोड़ा नाराज हुईं । उन्होंने खुद मीडिया को पीछे रहने के लिए कहा ।
Alia Bhatt
- फोटो : twitter
ईवेंट से आलिया का एक वीडियो सामने आया है । इसमें आलिया मीडिया वालों से कह रही हैं, 'सभी पीछे रहो । मैं नहीं जा रही हूं । मैं इधर ही हूं । डोंट वरी । सभी शांत रहो । जैसे स्कूल में साइलेंस होता है । सब लोग साइलेंस । ये हॉस्पिटल है । यहां पे चिल्ला नहीं सकते ।'
View this post on Instagram
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayan Mukerji, Alia Bhatt and Ranbir Kapoor
- फोटो : file photo
आलिया का ये वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है । कुछ यूजर्स तो आलिया की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की । यूजर्स कह रह हैं, 'खुद चिल्ला रही है और दूसरों को शांत कर रही है ।' बता दें कि आलिया अपनी फिल्मों के अलावा रणबीर कपूर के साथ रिश्ते को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं ।
विज्ञापन
Alia Bhatt
- फोटो : instagram
कुछ दिन पहले रणबीर कपूर का बर्थडे था । आलिया ने रणबीर की मां नीतू कपूर के साथ मिलकर तैयारी की थी। इस दौरान आलिया ने खास इंतजाम किए। आलिया ने खुद रणबीर के लिए उनका पसंदीदा पाइनएप्पल फ्लेवर्ड केक बनाया। आलिया का केक बनाते वीडियो भी सामने आया था ।
रणवीर सिंह की इस बात पर भड़कीं दीपिका पादुकोण, कहा- 'तुम्हें आज रात खाना नहीं मिलेगा'
रणवीर सिंह की इस बात पर भड़कीं दीपिका पादुकोण, कहा- 'तुम्हें आज रात खाना नहीं मिलेगा'