फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया से लेकर अमिताभ बच्चन तक: हाल ही में विज्ञापन को लेकर विवादों में रहे ये सितारे, देनी पड़ गई सफाई

Fri, 24 Sep 2021 07:47 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 24 Sep 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt to Amitabh Bachchan Recently these stars were in controversies due to their commercial advertisement
विज्ञापन को लेकर विवादों में रहे ये सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड स्टार्स यूं तो फिल्मों के जरिए अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। लेकिन, फिल्मों के अलावा उनके लिए आय का एक बढ़िया माध्यम विज्ञापन भी है। किसी भी प्रोडक्ट के विज्ञापन के जरिए ये कलाकार उसका प्रमोशन करने के साथ ही उस प्रोडक्ट का चेहरा बन जाते हैं। हालांकि, कई बार इन विज्ञापनों को करना इनके लिए जी का जंजाल बन जाता है। दरअसल, ये कलाकार जिस भी प्रोडक्ट का विज्ञापन करते हैं उसकी गुणवत्ता, संदेश या प्रस्तुत करने के तरीके को अक्सर अनदेखा कर देते हैं।

इसके चलते कई बार कंपनी के साथ ही प्रमोशन करने वाले स्टार्स भी यूजर्स के निशाने पर आ चुके हैं। हाल ही ऐसे कई विज्ञापन देखने को मिले हैं, जिसमें प्रोडक्ट, उसे पेश करने के तरीके या विज्ञापन के संदेश के कारण अमिताभ बच्चन से लेकर आलिया भट्ट तक विवादों में घिर गए हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ विज्ञापन और उन्हें करने वाले कलाकारों के बारे में- 

Alia Bhatt to Amitabh Bachchan Recently these stars were in controversies due to their commercial advertisement
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट- मान्यवर

हाल ही में मान्यवर का एक विज्ञापन विवादों में आ गया है। इस विज्ञापन में आलिया भट्ट को दुल्हन के रूप में तैयार किया गया था और कन्यादान की परंपरा पर सवाल उठाया गया है। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये विज्ञापन लोगों ने देखा, वैसे ही लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने इस विज्ञापन को फेक फेमिनिज्म बताया है। वहीं, इस एड पर अनपी भड़ास निकालते हुए यूजर्स आलिया भट्ट को भी खूब ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं वह इस एड को बैन तक करने की मांग कर रहे हैं।

Alia Bhatt to Amitabh Bachchan Recently these stars were in controversies due to their commercial advertisement
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन- कमला पसंद

बिग बी ने हाल ही में कमला पसंद का विज्ञापन किया है। इसमें उनके साथ रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन का एड सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना की गई। दरअसल, फैंस को अमिताभ बच्चन जैसी शख्सियत का कमला पसंद पान मसाले का विज्ञापन करना पसंद नहीं आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt to Amitabh Bachchan Recently these stars were in controversies due to their commercial advertisement
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन-  लक्स कोजी

बॉलीवुड के जाने- माने अभिनेता वरुण धवन भी बीते दिनों अपने एक कमर्शियल एड को लेकर विवादों में घिर गए थे। दरअसल, एक्टर लक्स कोजी के एक एड में नजर आए। इस एड के सामने आते ही यह विवादों में आ गया। इस एड को देखने के बाद यूजर्स अभिनेता वरुण धवन की खिचाई करने लगे। इंटरनेट यूजर्स ने वरुण के लक्स कोजी वाले इस एड पर अश्लीलता फैलाने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन
Alia Bhatt to Amitabh Bachchan Recently these stars were in controversies due to their commercial advertisement
कैटरीना कैफ- ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

कैटरीना कैफ- ऋतिक रोशन- जोमैटो

फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा कैटरीना कैफ और अभिनेता ऋतिक रोशन के फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के एक विज्ञापन पर भी काफी हंगामा हुआ था। दरअसल, एड में बताया गया था कि कैटरीना कैफ हो या फिर ऋतिक रोशन, उनके लिए हर कस्टमर स्टार है। लेकिन, लोगों ने इसके दूसरे एंगल को पकड़कर कंपनी के साथ-साथ कैटरीना आौर ऋतिक को ही ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed