{"_id":"5d043a698ebc3e19ca334dc4","slug":"alia-bhatt-to-disha-patani-these-5-bollywood-actress-have-innocent-face","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड की इन 5 एक्ट्रेस का चेहरा है बहुत मासूम, नंबर 2 सबसे बड़ी स्टार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड की इन 5 एक्ट्रेस का चेहरा है बहुत मासूम, नंबर 2 सबसे बड़ी स्टार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 15 Jun 2019 05:53 AM IST
बॉलीवुड में तो वैसे तमाम अभिनेत्रियां हैं जिन्हें फैंस उनकी खूबसूरती और अच्छी एक्टिंग की वजह से जानते हैं। लेकिन इनमें से भी कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो अपने मासूम चेहरों की वजह फैंस के दिलों पर राज करती हैं। आज हम आप आपको ऐसी ही 5 एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं...
Trending Videos
2 of 6
अमृता राव
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है एक्ट्रेस अमृता राव का। विवाह फिल्म में जब उनकी मासूमियत पर्दे पर उभरकर आई तो वो फैंस उनके दीवाने हो गए। मैं हू ना, इश्क विश्क जैसी फिल्मों में नजर आने वाली अमृता ने ज्यादा फिल्में नहीं की हैं। साल 2016 में उन्होंने शादी कर ली। इस साल वो आखिरी बार फिल्म ठाकरे में नजर आईं। इस फिल्म में वो बाला साहेब ठाकरे की पत्नी के किरदार में नजर आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
alia bhatt
इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है आलिया भट्ट का। वैसे तो आलिया पहली बार 1999 में रिलीज हुई फिल्म संघर्ष में बतौर बाल कलाकार के रूप में नजर आई थीं। लेकिन सही मायने में वो करण जौहर की फिल्म स्टुडेंट ऑफ द इयर में लीड में दिखी थीं। इस फिल्म से उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी जगह बना ली। अपने मासूम चेहरे की वजह से वो युवा दर्शकों में काफी लोकप्रिय हैं। फिलहाल इन दिनों आलिया ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं।
4 of 6
श्रद्धा कपूर
- फोटो : social media
इस कड़ी में तीसरा नाम है शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर का। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म तीन पत्ती से की थी। लेकिन श्रद्धा को पहचान साल 2013 में आई फिल्म आशिकी 2 से मिली। इस फिल्म में उनकी मासूमियत देख दर्शक उनके दीवाने हो गए। इसके बाद एक विलेन में उनकी मासूमियत को दर्शकों ने देखा। हाल में श्रद्धा की फिल्म साहो का टीजर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में पहली बार एक्शन करती हुई नजर आएंगी।
विज्ञापन
5 of 6
disha patani
दिशा पाटनी ने 13 जून अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। दिशा ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में तेलुगु फिल्म लोफर से की थी। लेकिन उन्हें असली पहचान बॉलीवुड फिल्म M.S. Dhoni: The Untold Story से मिली। इसमें उन्होंने धोनी की प्रेमिका का किरदार निभाया था। इसी फिल्म से वो रातों-रात स्टार बन गईं। हाल में दिशा सलमान खान की फिल्म भारत में नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X