बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर इन दिनों अमेरिका में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। इस दौरान वह अपने फैंस के साथ भी जुड़े हुए हैं। वह अक्सर न्यूयॉर्क से अपने दोस्तों के साथ नई-नई तस्वीरें साझा करते रहते हैं। फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां उनसे मिलने अमेरिका जा चुकी हैं। हाल में पाकिस्तानी मावरा होकेन ने भी ऋषि कपूर से मुलाकात की। लेकिन यूजर्स को ये कुछ खास पसंद नहीं आया।
ऋषि कपूर से मिलने पहुंचीं पाक एक्ट्रेस मावरा, यूजर बोला- इनको सर पर न बैठाओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर की एक फैन ने उनकी फोटो शेयर की और पूछा कि ऋषि कपूर ये महिला कौन है। मुझे भी सेल्फी चाहिए। इस पर ऋषि कपूर ने लिखा- ये पाकिस्तान की फेमस एक्टर मावरा होकेन हैं। उनके साथ उनकी दोस्त खातिजा हैं।
इस फोटो के वायरल होने के बाद कुछ यूजर्स गुस्से में आ गए। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा- 'कम से कम पाकिस्तानियों को सिर पर तो ना उठाओ, यह किसी काम के नहीं।' एक और लिखा- 'सर जी.. इंडिया में फेमस स्टार की कमी है क्या?'
कम से कम पाकिस्तानियों को सिर पर तो ना उठाओ 😈 ☠️☠️यह किसी काम के नहीं पुलवामा हमले के बाद अमेरिका को नहीं पाक सरकार पर भरोसा, कहा- अब भी पलट सकता है पाकिस्तान, सर जी , इंडिया में फेमस स्टार की कमी है किया ??
वहीं यूजर ने ऋषि कपूर को देशद्रोही तक बताते हुए लिखा- 'आप देशद्रोही हैं, जिसने पाकिस्तानियों के साथ सेल्फी ली। सिर्फ 2 दिन पहले हमने अपने 5 जवानों को कश्मीर में खो दिया। खुद को भारतीय बुलाने का आपको कोई अधिकार नहीं है।'
R u antinational having selfie with Pakis???only 2 days back we lost 5 Jawans in Kashmir. U have no right to call urself Indian
बता दें कि मावरा होकेन सनम तेरी कसम में काम कर चुकीं हैं। इसके अलावा वह पाकिस्तान के कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। मावरा होकेन ने साल 2018 में फिल्म जवानी फिर नहीं आनी 2 से पाकिस्तानी फिल्मों में डेब्यू किया था।

कमेंट
कमेंट X