{"_id":"62549cde4637653bb873f37d","slug":"alia-bhatt-top-grosser-movies-are-also-available-in-ott-platform-see-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir Alia Wedding: शादी को लेकर चर्चा में बनीं आलिया भट्ट की ये फिल्में करेंगी भरपूर मनोरंजन, इन प्लेटफॉर्म पर करें बिंज वॉच","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir Alia Wedding: शादी को लेकर चर्चा में बनीं आलिया भट्ट की ये फिल्में करेंगी भरपूर मनोरंजन, इन प्लेटफॉर्म पर करें बिंज वॉच
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 19 Apr 2022 04:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रणबीर के घर वास्तु में शादी की तैयारियां बड़े ही धूमधाम से चल रही है। हालांकि दोनों परिवारों की तरफ से शादी की डेट अभी तक कंफर्म नहीं की गई है। अभिनेत्री आलिया भट्ट इंडस्ट्री में टॉप एक्ट्रेसस में शुमार हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आलिया आज इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैं। उनके शानदार अभिनय के कारण ही लोग उन्हें इतना पसंद करते हैं। आज हम आपको शादी को लेकर चर्चाओं में बनीं हुई एक्ट्रेस की उन टॉप पांच फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
Trending Videos
2 of 6
गली ब्वॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
गली बॉय
गली बॉय को आलिया भट्ट की सबसे बड़ी हिट कहा जा सकता है। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। रणवीर के साथ आलिया की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 140 करोड़ का बिजनेस किया था। इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
राजी
- फोटो : सोशल मीडिया
राजी
फिल्म राजी आलिया के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। आलिया ने इस फिल्म को अपने एक्टिंग के दम पर हिट कराया था। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म ने कुल 123 करोड़ की कमाई की थी। आलिया की यह फिल्म ओटीटी पर भी उपलब्ध है। इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
4 of 6
टू स्टेट्स
- फोटो : सोशल मीडिया
टू स्टेट्स
अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की यह फिल्म चेतन भगत के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। फिल्म में आलिया और अर्जुन की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। फिल्मी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
बद्रीनाथ की दुल्हनिया
- फोटो : सोशल मीडिया
बद्रीनाथ की दुल्हनिया
आलिया भट्ट और वरुण धवन स्टारर इस फिल्म ने देश में अच्छा बिजनेस किया था। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया था। फिल्म ने कुल 116 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म को अमेजन प्राइम पर कभी भी देखा जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।