{"_id":"5cb2dff7bdec22142901ab2f","slug":"alia-bhatt-wants-to-work-in-hollywood-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका-प्रियंका को मात देने के लिए आलिया ने कर ली पूरी प्लानिंग, बस एक मौके की तलाश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका-प्रियंका को मात देने के लिए आलिया ने कर ली पूरी प्लानिंग, बस एक मौके की तलाश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 14 Apr 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Alia Bhatt
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की 'कलंक' फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म रिलीज से पहले आलिया इसका जबरदस्त प्रमोशन भी कर रही हैं। हाल ही में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने इंटरव्यू के दौरान ऐसी ख्वाहिश बताई जिसे पूरा होते ही वह दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को कड़ी टक्कर देंगी। आलिया ने अपनी इस ख्वाहिश का खुलासा 'कलंक' रिलीज से कुछ वक्त पहले किया।
2 of 5
Dipika and Priyanka
- फोटो : twitter
पीटीआई से बात करते हुए आलिया ने कहा- 'किसी भी नई इंडस्ट्री में जाना आसान नहीं होता। मैं हॉलीवुड में काम करना चाहती हूं। उम्मीद है कि मुझे मौका मिलेगा। इसके लिए और ज्यादा काम के साथ मेहनत करनी होगी।' आलिया की यह ख्वाहिश कब तक पूरी होगी यह तो वक्त ही बताएगा। बॉलीवुड की तीन बड़ी हीरोइनें हॉलीवुड में काम कर चुकी हैं। इनमें प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम शामिल है।
3 of 5
Alia Bhatt, Kiku Sharda
- फोटो : social media
'कलंक (Kalank) फिल्म के प्रमोशन में बिजी आलिया की नाराजगी की खबरें भी आ रही हैं। दरअसल, 'कलंक' फिल्म की स्टार कास्ट 'द कपिल शर्मा' शो पहुंची। इन स्टार्स में वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर शामिल थे। इस दौरान शो पर कुछ ऐसा हो गया है कि आलिया भट्ट अपसेट हो गईं। 'कलंक' की स्टारकास्ट ने कपिल के शो में ढेर सारी मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kapil sharma show
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट शो में खास एंजॉय नहीं कर पाईं। उनके साथ कीकू शारदा ने कुछ ऐसा मजाक किया जो उन्हें कुछ खास पसंद नहीं आया और इसी वजह से वो शो पर कुछ अपसेट सी नजर आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कीकू शारदा हमेशा की तरह अपने जोक्स से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने आलिया की खिंचाई करना भी शुरू कर दिया। कीकू ने सवाल किया कि स्कूटर आवाज कैसे करता है? फिर जवाब में कहा- 'भट्ट, भट्ट, भट्ट।' एक और सवाल कर आलिया से पूछा- 'क्या महेश भट्ट कंस्ट्रक्शन का बिजनेस करते हैं?'
विज्ञापन
5 of 5
kapil sharma show
- फोटो : social media
जवाब में आलिया ने कहा- 'नहीं तो, क्यों?' इस पर कीकू शारदा ने जवाब दिया- 'क्योंकि सड़क और फुटपाथ सभी महेश भट्ट ही बनाते हैं।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया को कीकू शारदा का इस तरह से मजाक करना पसंद नहीं आया। रिपोर्ट्स की माने तो इस तरह के मजाक से आलिया कपिल के कॉमेडी शो में चुप-चुप सी नजर आईं। हालांकि फिल्म के दूसरे कलाकारों ने जमकर मस्ती की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।