सब्सक्राइब करें

Photos: आलिया भट्ट ने नायलॉन वेस्ट से बनी साड़ी पहन बिखेरे आईटीए अवॉर्ड्स में जलवे, इतनी है साड़ी की कीमत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Mon, 07 Mar 2022 09:41 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt wore saree made from recycled nylon waste in ITA awards 2022
आलिया भट्ट - फोटो : social media

अपनी एक्टिंग और चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट आजकल अपनी हालिया रिलीज्ड फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' की सफलता को एंजॉय कर रही हैं। वह आए दिन अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए साड़ी पहनकर लोगों के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराती रहती हैं। एक बार फिर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने आईटीए अवार्ड्स की शाम में शामिल होने के साड़ी कैरी की, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और उनकी इस साड़ी में कुछ खास बात भी है।  

Trending Videos
Alia Bhatt wore saree made from recycled nylon waste in ITA awards 2022
आलिया भट्ट - फोटो : social media

आईटीए रेड कारपेट पर आलिया का जलवा
अभिनेत्री आलिया भट्ट जब आईटीए अवार्ड्स 2022 के रेड कार्पेट पर पहुंचीं तो उनकी साड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। इस बार इसकी वजह बनी उनकी सिरवर कलर की साड़ी। आलिया की इस साड़ी में ट्रांस्लूसेंट बॉर्डर भी था, जिसे उन्हें पहने देख सभी दंग रह गए। उन्होंने साड़ी को सिल्वर स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया। अपने लुक के साथ उन्होंने हैवी मेटल के झुमके और एक रिंग भी पहनी थी। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gangubai 🤍🙏 (@aliaabhatt)

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt wore saree made from recycled nylon waste in ITA awards 2022
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

नायलॉन की बनी है साड़ी 
आलिया भट्ट की यह सिल्वर ट्रांसपेरेंट साड़ी उन्हें एक क्लासी लुक दे रही थी। हालांकि उनकी इस साड़ी के बारे में रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह रिसाइकल्ड नायलॉन वेस्ट से बनी थी। इस साड़ी की कीमत लगभग 25,000 रुपये बताई जा रही है। उनका यह लुक काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस उनकी तारीफों के पुल भी बांध रहे हैं। 

Alia Bhatt wore saree made from recycled nylon waste in ITA awards 2022
आलिया भट्ट की सफेद साड़ी - फोटो : instagram/aliaabhatt/

आलिया कि कपड़ो की कंपनी
ऐसा पहली बार नहीं है जब आलिया ने अपने कपड़ों से पर्यावरण के लिए कुछ किया है। आलिया की खुद की एक 'एड-ए-मम्मा' नाम की कंपनी है, जो बच्चों के कपड़ों की एक सस्टेंनेबल रेंज उप्लब्ध कराता है। उनका यह फैशन ब्रैंड बटन के लिए प्लास्टिक का उपयोग नहीं करता है और इसके टैग को बुकमार्क के रूप में भी दोबारा उपयोग किया जा सकता है। उनके इस ब्रैंड का मकसद बच्चों को प्रकृति के करीब लाना है। 

विज्ञापन
Alia Bhatt wore saree made from recycled nylon waste in ITA awards 2022
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

गंगूबाई में दमदार परफॉर्मेंस 
आलिया भट्ट इस समय संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। इस फिल्म में आलिया की एक्टिंग की सभी ने तारीफ की है और उन्होंने सबका दिल एक बार फिर जीत लिया है। आलिया के अलावा इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन भी दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। वह फिल्म में रहीम लाला का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म से एक्टर और डांसर शांतनु माहेश्वरी ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed