अलीगढ़ केस में बॉलीवुड का फूटा गुस्सा
अलीगढ़ केस पर उबला बॉलीवुड और थप्पड़ मारकर भी हीरो बने सलमान समेत ये हैं हफ्ते की बड़ी खबरें
ईद पर 'भारत' ने दी दस्तक
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते शुक्रवार की बजाय बुधवार को नई फिल्म रिलीज हुई। ईद के खास मौके पर सलमान खान एक बार फिर हाजिर हुए। फिल्म भारत ने रिलीज के साथ बंपर कमाई की। पहले दिन भारत ने जहां 42.30 करोड़ रुपए की कमाई की थी, तो वहीं दूसरे दिन फिल्म 31 करोड़ रुपए की ही कमाई कर पाई। इसके साथ ही तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन और भी कम हुआ है। सलमान-कटरीना स्टारर भारत 3 दिन में 100 करोड़ क्लब के पास पहुंच चुकी है। फिल्म ने तीसरे दिन 22.20 करोड़ रुपए की कमाई की है। यानी फिल्म अभी तक कुल 95.50 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। बता दें कि फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी और जैकी श्रॉफ की मुख्य भूमिका है। भारत का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है।
सलमान ने सेक्योरिटी गार्ड को जड़ा थप्पड़
सलमान खान अपनी फिल्म भारत को लेकर नहीं बल्कि सेक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ मारने को लेकर चर्चा में बने रहें। सलमान फिल्म भारत के प्रीमियर में पहुंचे थे जहां ये घटना हुई। यहां एक सेक्योरिटी गार्ड ने बच्चे के साथ बदतमीजी कर दी। ये देख सलमान भड़क गए और उन्होंने सरेआम सेक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ जड़ दिया। वीडियो तेजी से वायरल हुआ लेकिन बाद में इसे डिलीट कर दिया गया। सलमान खान की इस हरकत पर बॉडीगार्ड शेरा ने कहा, 'मालिक को जल्दी गुस्सा आता है । वो बच्चों को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव रहते हैं ।'
'सुपर 30' का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की बहुचर्चित फिल्म सुपर 30 का ट्रेलर लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गया है। फिल्म में ऋतिक बिहार के मैथमेटिशियन आनंद कुमार का किरदार कर रहे हैं। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि ये फिल्म बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी है। फिल्म में ऋतिक भोजपुरी भाषा बोलते दिखाई दे रहे हैं। 12 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही सुपर 30 का निर्देशन विकास बहल ने किया है।
सुष्मिता ने खोले जिंदगी के कई राज
सुष्मिता सेन का एक इंटरव्यू इस हफ्ते छाया रहा। जिसमें उन्होंने रोहमन शॉल से लेकर अपनी बेटियों के बारे में खुलकर बात की। सुष्मिता ने दोनों बेटियों को गोद लेने के अपने अनुभव को शेयर किए। उन्होंने बताया कि 'मैं चाहती हूं कि जब मेरी दोनों बेटियां 18 साल की हो जाएं तो वो अपने रियल पैरेंट्स से मिलें।' वहीं ऐश्वर्या राय से कोल्ड वॉर के सवाल पर सुष्मिता ने कहा कि 'अगर आप पुराने इंटरव्यू को देखेंं तो मैंने हमेशा ऐश्वर्या के प्रति गर्मजोशी दिखाई है। ऐश्वर्या दूसरों से बिल्कुल अलग हैं। हमारे बीच बिल्कुल भी कोल्डवार जैसा नहीं था। यह बहुत ही बकवास है।'
