{"_id":"5bf3be8fbdec22561b644c30","slug":"aliya-bhatt-talking-about-priyanka-chopra-s-wedding-dress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा की शादी की ड्रेस पर आलिया भट्ट की नजर...अपनी शादी में करेंगी कॉपी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा की शादी की ड्रेस पर आलिया भट्ट की नजर...अपनी शादी में करेंगी कॉपी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt at akash ambani engagement
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर पहले ही शादी कर चुके हैं। इन दिनों बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंधे हैं। वहीं लोग बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आलिया भट्ट की नजर उनकी शादी के जोड़े पर है।
alia bhatt
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट बेहद ही करीबी दोस्त हैं। दोनों को कई बार साथ में घूमते और मस्ती करते देखा गया है। बता दें कि आलिया ने लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स 2018 के दौरान प्रियंका की ड्रेस पर जमकर बातचीत की। आलिया ने कहा है कि मैं प्रियंका की शादी को लेकर बहुत खुश हूं। मैं प्रियंका को शादी के आउटफिट में देखने को लेकर काफी उत्साहित हूं। वह एक खूबसूरत दुल्हन होंगी।
alia bhatt
हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया के रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में सुर्खियां बटोर रही थीं। दोनों की फैमिली को एक साथ स्पॉट भी किया गया था। रिपोर्ट की मानें दोनों परिवारों के बीच आलिया और रणबीर की शादी को लेकर बातें भी हुई थीं। कयास यह लगाए जा रहे थे कि साल 2019 में आलिया और रणबीर भी शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
आलिया ने अपनी शादी को लेकर भी बेबाक अंदाज में जवाब दिया है। आलिया से उनकी शादी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा है कि अगर लोग मेरी शादी का इंतजार कर रहे हैं तो उन्हें इसके लिए और ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। मुझे लगता है कि क्लाइमेक्स अच्छा होना चाहिए और हैप्पी एंडिंग होनी चाहिए।
विज्ञापन
रणबीर कपूर और आलिया ने मोहब्बत में छोड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, रात को होटल में दिखे साथ
बता दें सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में आलिया और रणबीर एक दूजे का हाथ थामें नजर आए थे, जिसके बाद इन दोनों की लव एंगल की खबरें सामने आने लगी थी। यह दोनों सितारे फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ नजर आएंगे। दोनों की साथ में यह पहली फिल्म है।