Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Alka Yagnik Birthday: Alka Yagnik has been living separately from her husband for almost 27 years here's the reason why they still love each other
{"_id":"62363e40061f07006014bdf2","slug":"alka-yagnik-birthday-alka-yagnik-has-been-living-separately-from-her-husband-for-almost-27-years-here-s-the-reason-why-they-still-love-each-other","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alka Yagnik: करीब 27 साल से अपने पति से अलग रह रहीं अलका याग्निक, जानिए किस वजह से अब भी कायम है दोनों का प्यार!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alka Yagnik: करीब 27 साल से अपने पति से अलग रह रहीं अलका याग्निक, जानिए किस वजह से अब भी कायम है दोनों का प्यार!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 20 Mar 2022 02:04 AM IST
सार
अपनी मधुर आवाज से हर किसी का दिल जीतने वाली बॉलीवुड की मशहूर गायिका अलका याग्निक हर साल 20 मार्च को अपना जन्मदिन मनाती हैं। बीते कई सालों से लोगों का मनोरंजन करने वालीं अलका याग्निक ने बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक गानों को अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन
1 of 5
अलका याग्निक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अपनी मधुर आवाज से हर किसी का दिल जीतने वाली बॉलीवुड की मशहूर गायिका अलका याग्निक हर साल 20 मार्च को अपना जन्मदिन मनाती हैं। बीते कई सालों से लोगों का मनोरंजन करने वालीं अलका याग्निक ने बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक गानों को अपनी आवाज दी है। 20 मार्च 1966 को कोलकाता में जन्मीं अलका की आवाज के आज दुनिया भर में दीवाने हैं। मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वालीं अलका ने अपनी मां शुभा याग्निक से शास्त्रीय संगीत सीखा और छोटी सी उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था।
2 of 5
अलका याग्निक
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
90 के दशक में अपने गानों से लोगों को दीवाना बनाने वाली अलका याग्निक ने 6 साल की उम्र में अपना पहला गाना गाया था। 10 साल की उम्र में अलका अपनी मां के साथ मुंबई आ गईं और फिल्ममेकर राज कपूर से मिलीं। राज कपूर को उनकी आवाज बेहद पसंद आई और उन्होंने उन्हें लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल से मिलाया। इसके बाद 14 साल की उम्र में अलका ने फिल्म ‘पायल की झंकार’ का ‘थिरकत अंग लचक झुकी’ गाना गाया।
3 of 5
अलका याग्निक, नीरज कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अलका याग्निक अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। दरअसल गायिका ने साल 1989 में शिलांग के एक बिजनेसमैन नीरज कपूर संग सात फेरे लिए थे। हालांकि शादीशुदा होने के बाद भी वह बीते करीब 27 सालों से अपने पति से अलग रह रही हैं। लेकिन खास बात यह है कि दोनों के अलग रहने की वजह कोई लड़ाई- झगड़ा या मनमुटाव नहीं बल्कि उन दोनों का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अलका याग्निक, नीरज कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अलका याग्निक और उनके पति की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। दोनों की पहली मुलाकात रेलवे स्टेशन पर हुई थी, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। अलका ने साल 1988 में अपने माता- पिता से शादी के बारे में बात की। नीरज और अलका के रिश्ते से उनके परिवार वालों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन सभी की चिंता का सिर्फ एक ही विषय था और वह था अलका याग्निक का करियर।
विज्ञापन
5 of 5
बेटी की शादी में अलका याग्निक
- फोटो : instagram
दरअसल, अलका और नीरज दोनों का ही काम अलग- अलग था। ऐसे में घर वालों को आशंका थी कि उनके रिश्ते में आगे चलकर दिक्कतें आ सकती हैं। लेकिन दोनों ने घरवालों को शादी के लिए मना लिया। शादी के बाद जहां अलका ज्यादातर समय मुंबई में रहीं तो वहीं उनके पति नीरज शिलांग में ही अपना बिजनेस संभाल रहे हैं। दोनों समय निकालकर कभी- कभी एक- दूसरे से मिलने भी जाया करते हैं। एक- दूसरे से दूर रहने के बावजूद भी अलका और नीरज के बीच काफी अच्छे संबंध हैं। दोनों की एक बेटी भी है, जिसकी शादी हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।