{"_id":"5e73b89f8ebc3e6f974aea8f","slug":"alka-yagnik-daughter-syesha-kapoor-talk-about-her-mother-on-her-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: बेटी की बातें सुन हैरान रह गईं अलका याग्निक, बर्थडे पर बताए मां के हैरान कर देने वाले राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
EXCLUSIVE: बेटी की बातें सुन हैरान रह गईं अलका याग्निक, बर्थडे पर बताए मां के हैरान कर देने वाले राज
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Alka Yagnik
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर गायिका अलका याग्निक शुक्रवार को 54 साल की हो रही हैं। अलका याग्निक ने आखिरी बार फिल्म तमाशा का गाना “गर तुम साथ हो” गाया। 80 और 90 के दशक की नंबर वन गायिका रहीं अलका की शख्सीयत के कुछ राज उनकी बेटी सायशा ने खोले हैं।
अपनी मां के बारे में बात करते हुए सायशा कहती हैं, 'मेरी मां मेरी अच्छी दोस्त हैं। वहीं मेरी नानी एक अभिभावक के तौर पर मेरा और मां का ख्याल रखती हैं साथ ही वह हमपर नजर भी बनाए रखती हैं। आज भी अगर हमें कहीं बाहर जाना होता है तो हमें नानी से पूछना पड़ता है। हम साथ में खूब मजे करते हैं और खूब घूमते हैं।'
3 of 4
alka yagnik
- फोटो : file photo
अपनी मां के साथ अपने तालमेल के बारे में पूछे जाने पर सायशा बताती हैं, 'पूरी दुनिया उन्हें भले ही कमाल की गायिका के तौर पर जानती है लेकिन मेरे लिए वह मेरी दुनिया है। मैंने अपने काफी रोमांच, रहस्य, भय, आशाएं और सपने उनसे साझा किए हैं। हम दोनों का कमाल का रिश्ता है। कभी कभी मैं उनपर इस कदर नजर रखती हूं कि खाने से लेकर समय पर दवा लेना, स्टूडियो समय पर पहुंची कि नहीं जैसे तमाम सवाल पूछती हूं। कई बार तो वह मुझे कहती भी हैं कि ऐसा लगता है कि मैं उनकी मां हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
alka yagnik
- फोटो : file photo
अल्का याग्निक के बारे में दिलचस्प खुलासा करते हुए सायशा ने कहा, 'बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि वह बहुत ही शरारती हैं और उन्हें सोना बहुत पसंद है। वह पूरे पूरे दिन तक सो सकती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं मैंने देखा है कि बहुत गायक विभिन्न त्योहारों पर बाहर जाते हैं और परफॉर्म करते हैं लेकिन वह हमेशा अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करती हैं।' वहीं अल्का याग्निक ने कहा कि इस दुनिया में बहुत कम ही लोग है जिससे वह प्यार करती हैं और उनके लिए वह जान भी दे सकती हैं।' ये सारे किस्से सायशा ने छोटे परदे के म्यूजिक रियलिटी शो 'सारेगामापालिटिल चैंप्स' के सेट पर साझा किए और इसे दर्शक आने वाले वीकेंड एपिसोड में देख सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।