फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan 1st Saturday BO: पहले शनिवार को ही ‘जवान’ की डबल सेंचुरी, या होगी ‘पठान’ की बराबरी, क्या कहते हैं आंकड़े

Sat, 09 Sep 2023 02:51 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Sat, 09 Sep 2023 02:51 PM IST
विज्ञापन
all eyes on Jawan first Saturday collection may touch 200 cr mark magical figure Pathaan gadar 2
जवान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शुक्रवार की थोड़ी सुस्ती के बाद बॉक्स ऑफिस पर ‘जवान’ का जोश शनिवार को फिर जाग गया है। देश में अब तक हिंदी में रिलीज हो चुकी फिल्मों में पहले शनिवार का सर्वाधिक कलेक्शन शाहरुख खान की पिछली फिल्म ‘पठान’ के नाम है। इस रिकॉर्ड का ‘जवान’ की रिलीज के तीसरे दिन टूटना तय हो चुका है लेकिन फिल्म ट्रेड पर नजर रखने वालों की दिलचस्पी अब इस बात में है कि क्या फिल्म ‘जवान’ रिलीज के पहले तीन दिनों में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू सकती है? आइए देखते हैं कि आंकड़े क्या कहते हैं…

all eyes on Jawan first Saturday collection may touch 200 cr mark magical figure Pathaan gadar 2
'जवान' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड
7 सितंबर को रिलीज हुई निर्माता गौरी खान की एटली निर्देशित और शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, नयनतारा और विजय सेतुपति अभिनीत फिल्म ‘जवान’ की बोहनी बॉक्स ऑफिस पर शानदार रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 74.50 करोड़ रुपये कमाकर हिंदी फिल्मों के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले शाहरुख खान की ही फिल्म ‘पठान’ ने रिलीज के पहले 57 करोड़ रुपये की ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया था।

Aashiqui 3: अगले साल 'आशिकी 3' की शूटिंग शुरू करेंगे कार्तिक आर्यन, फिल्म को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

all eyes on Jawan first Saturday collection may touch 200 cr mark magical figure Pathaan gadar 2
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साउथ में भी शानदार कमाई
फिल्म ‘जवान’ ने रिलीज के पहले दिन जो 75.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया, उसमें अंतिम आंकड़ों के मुताबिक हिंदी संस्करण के 65.50 करोड़ रुपये, तमिल के 5.30 करोड़ रुपये और तेलुगु के 3.70 करोड़ रुपये शामिल हैं। फिल्म के कलेक्शन में रिलीज के पहले शुक्रवार को करीब 29 फीसदी की गिरावट देखी गई। इस दिन फिल्म ने कुल 53 करोड़ रुपये कमाए जिसमें हिंदी संस्करण ने 47 करोड़ रुपये, तमिल संस्करण ने 3.50 करोड़ रुपये और तेलुगू संस्करण ने 2.50 करोड़ रुपये का योगदान शुरुआती आंकड़ों के अनुसार किया।

Fukrey 3: 'फुकरे 3' में अली फजल के कैमियो पर ऋचा चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, किया यह खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
all eyes on Jawan first Saturday collection may touch 200 cr mark magical figure Pathaan gadar 2
'जवान' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले शनिवार की शानदार बुकिंग
अब शाहरुख खान के प्रशंसकों के साथ साथ हिंदी फिल्मों के आम दर्शकों व ट्रेड विशेषज्ञों की निगाहें भी ‘जवान’ के पहले शनिवार के कलेक्शन पर टिकी हैं। फिल्म की शनिवार की एडवांस बुकिंग में शुक्रवार के मुकाबले अच्छा उछाल देखा जा रहा है। दोपहर तक के रुझानों के मुताबिक फिल्म ‘जवान’ रिलीज के पहले शनिवार को करीब 70 करोड़ रुपये कमा सकती है। इस लिहाज से देखें तो फिल्म की रिलीज के तीसरे दिन तक की कमाई 197.50 करोड़ रुपये होती है। अगर इस कमाई में किसी भी तरह ढाई करोड़ रुपये का इजाफा देर रात तक के शोज में हुआ तो ये फिल्म रिलीज के पहले तीन दिनों में ही 200 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करने वाली पहली फिल्म बन जाएगी।

TIFF 2023: टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में हुआ करण जौहर की 'किल' का प्रीमियर, इन सितारों ने दर्ज कराई उपस्थिति

विज्ञापन
all eyes on Jawan first Saturday collection may touch 200 cr mark magical figure Pathaan gadar 2
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सबसे तेज 200 करोड़ कमाने वाली फिल्में
देश में हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों मे सबसे तेज 200 करोड़ रुपये कमाने वाली टॉप फिल्में इस प्रकार हैं:

 

 

फिल्म 200 करोड़ रुपये कमाने में लगे दिन
पठान (2023) चार
गदर 2 (2023) पांच
केजीएफ 2 (2023) पांच
वॉर (2019) सात
संजू (2018) सात
बाहुबली 2 (2017) सात
टाइगर जिंदा है (2017) सात
सुल्तान (2016) सात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed