फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने बेटी संग दी गणपति बप्पा को विदाई, पुष्पा स्टार के अंदाज ने लूटा फैंस का दिल

Mon, 05 Sep 2022 08:57 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 05 Sep 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
Allu Arjun did ganesh visarjan with daughter actor cheers Ganpati Bappa Morya watch video
अपनी बेटी को गोद में लेकर गणपति बप्पा को विदाई देने पहुंचे अल्लू अर्जुन - फोटो : insta

गणेश उत्सव की धूम इन दिनों हर ओर देखने को मिल रही है। सिनेमा जगत में भी इस त्योहार को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन कई सेलेब्स ने अपने घरों पर गणपति बप्पा का स्वागत किया था और अब लोग अपनी श्रद्धा अनुसार दो, तीन, पांच दिन सेवा के बाद बप्पा को विदाई दे रहे हैं। अब दक्षिण भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन ने भी गणपति बप्पा को विदाई दी। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।

Allu Arjun did ganesh visarjan with daughter actor cheers Ganpati Bappa Morya watch video
अल्लू अर्जुन अपनी बेटी के साथ - फोटो : insta

जमकर जयकारे लगाते दिखे अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम से गणपति बप्पा मोरिया के कैप्शन के साथ गणपति विसर्जन का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं, इसके साथ ही उनके दूसरे हाथ में छोटे से गणपति जी की प्रतिमा दिखाई दे रही है, जिसे वह अन्य विसर्जन करने वाले लोगों को दे देते हैं। इस दौरान अभिनेता नारियल भी फोड़ते हैं। वीडियो में वह पूरे हर्षोल्लास से साथ जमकर गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाते भी दिखाई दिए। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

Allu Arjun did ganesh visarjan with daughter actor cheers Ganpati Bappa Morya watch video
अल्लू अर्जुन - फोटो : insta
पुष्पा स्टार के अंदाज ने लूटा फैंस का दिल
अभिनेता अल्लू अर्जुन को इस दौरान बेटी को गोद में लेकर लोगों के साथ डांस करते भी देखा जा सकता है। फिलहाल फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद रहा है और वीडियो देखने के बाद फैंस दिल व फायर वाले इमोटिकॉन्स से अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Allu Arjun did ganesh visarjan with daughter actor cheers Ganpati Bappa Morya watch video
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

शुरू हो चुकी है पुष्पा 2 की शूटिंग
अभिनेता अल्लू अर्जुन फिल्म 'पुष्पा' की सफलता से पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। उन्हें लेकर फैंस में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है। फैंस को अब पुष्पा पार्ट टू का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed