फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa: पुराना है अल्लू अर्जुन का ये मशहूर हैंड मूव, इस अभिनेत्री के स्टाइल को किया कॉपी!

Mon, 31 Jan 2022 10:05 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 31 Jan 2022 10:05 PM IST
सार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा द राइज के चलते देश भर में छाई हुई हैं। फिल्म में अल्लू के दमदार अभिनय और बेहतरीन डायलॉग को हर किसी ने बेहद पसंद किया।

विज्ञापन
Allu arjun famous hand move from film pushpa is copy of sai pallavi dance style know the detail
अल्लू अर्जुन,साई पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा द राइज के चलते देश भर में छाई हुई हैं। फिल्म में अल्लू के दमदार अभिनय और बेहतरीन डायलॉग को हर किसी ने बेहद पसंद किया। यही वजह है कि इस फिल्म को लेकर अभिनेता लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने साउथ ही नहीं बल्कि पूरे देश के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

 

फिल्म में अल्लू अर्जुन की अदाकारी दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म में  बेहतरीन डायलॉग, दमदार अभिनय और डांस मूव्स के चलते अल्लू अर्जुन सोशल मीडिया पर भी काफी मशहूर हो चुके हैं। अभिनेता के फिल्म में डायलॉग से लेकर डांस मूव्स तक सभी सोशल मीडिया पर लोग जमकर फॉलो कर रहे हैं। यही वजह है कि आम से लेकर खास सभी लोग सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन के डायलॉग और उनके डांस स्टेप्स पर वीडियोज बना रहे हैं।

 

Allu arjun famous hand move from film pushpa is copy of sai pallavi dance style know the detail
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेटर से लेकर ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर डेविड वॉर्नर तक अल्लू अर्जुन के डांस मूव्य को कॉपी करते नजर आ चुके हैं। यही नहीं कई बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा कई विदेशी लोग भी अल्लू अर्जुन के डायलॉग और स्टेप्स को फॉलो करते हुए अपनी वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। फिल्म के साथ-साथ इस के गानों में किए गए डांस स्टेप्स भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके हैं।

Allu arjun famous hand move from film pushpa is copy of sai pallavi dance style know the detail
साई पल्लवी - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म में अल्लू अर्जुन का अपनी दाढ़ी पर हाथ फेरना दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादा कॉपी किया जा रहा है। लेकिन बहुत कम ही लोग जानते हैं कि अल्लू अर्जुन से पहले इस खास जेस्चर को धनुष की हीरोइन साई पल्लवी अपनी फिल्म में इस्तेमाल कर चुकी हैं। हालांकि उस समय किसी का भी इस पर ध्यान नहीं गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Allu arjun famous hand move from film pushpa is copy of sai pallavi dance style know the detail
राउडी बेबी गाना - फोटो : Youtube

साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी ने अपनी फिल्म के गाने राउडी बेबी में इस जेस्चर का इस्तेमाल किया था। इस गाने में एक्ट्रेस के साथ अभिनेता धनुष भी नजर आए थे। मारी 2 का यह गाना तो काफी फेमस हुआ, लेकिन किसी का ध्यान इस जेस्चर पर नहीं गया। यह गाना नवंबर 2018 में रिलीज हुआ था। यानी कि 4 साल पुराना यह स्टेप फिल्म पुष्पा में इस्तेमाल करने के बाद ही चर्चा में आ गया।

विज्ञापन
Allu arjun famous hand move from film pushpa is copy of sai pallavi dance style know the detail
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

पुष्पा की बात करें तो यह फिल्म पिछले साल 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी मुख्य किरदार में नजर आए। वहीं फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया। यह फिल्म अब तक 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed