{"_id":"61cd782c7419f774ee75e017","slug":"allu-arjun-film-pushpa-part-1-beaks-records-of-yash-s-kgf","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa Part 1: आइकन स्टार अल्लू अर्जुन ने तोड़ा ‘केजीएफ चैप्टर 1’ का रिकॉर्ड, टॉप 5 में हुई एंट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pushpa Part 1: आइकन स्टार अल्लू अर्जुन ने तोड़ा ‘केजीएफ चैप्टर 1’ का रिकॉर्ड, टॉप 5 में हुई एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने प्रशंसकों के बीच आइकन स्टार के नाम से मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन की फ़िल्म 'पुष्पा पार्ट 1' ने हिंदी में डब फिल्मों की कमाई के मामले में 'केजीएफ 1' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'केजीएफ 1' हिंदी संस्करण ने कुल 44.09 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जबकि फिल्म ‘पुष्पा पार्ट 1’ ने रिलीज के 13वें दिन ही 45.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ये फिल्म अब भी हिंदी भाषी राज्यों में शानदार कमाई कर रही है और आने वाले दिनों में इसके सिनेमाघर और बढ़ने के आसार बनते दिख रहे हैं। फिल्म को दिल्ली में थोड़ा सा नुकसान उठाना पड़ सकता है जहां की सरकार ने सिनेमाघरों को पूरी तरह बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। फिल्म संगठनों ने दिल्ली सरकार से अनुरोध किया है वह वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों को सिनेमाघरों में उसी तरह फिल्में देखने की अनुमति दे दे जैसे रेस्तरां या हवाई यात्रा के लिए लोगों को मिली हुई है।
2 of 4
पुष्पा द राइज
- फोटो : insta/pushpa_film_
फिल्म 'पुष्पा पार्ट 1' की कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लंबे अरसे तक सेट मैक्स चैनल और यूट्यूब पर अल्लू अर्जुन की डब फिल्में देखते रहे हिंदी पट्टी के दर्शकों को उनकी फिल्म थिएटर में हिंदी में पहली बार देखने को मिली है। दिल्ली में सिनेमाघर बंद होने के पहले तक तमाम सिनेमाघरों में इस फिल्म की टिकटें ब्लैक तक में बिकती देखी गई हैं। फिल्म के निर्देशक सुकुमार भी मानते हैं कि ये लोगों का अल्लू अर्जुन के लिए बरसों से दबा हुआ प्यार है जो उनको सिनेमाघर के बड़े परदे पर देखने के लिए ना जाने कब से बेताब रहा।
3 of 4
पुष्पा बनाम केजीएफ चैप्टर 1
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के हीरो अल्लू अर्जुन की ‘डीजे’ और ‘सन ऑफ सत्यमूर्ति’ जैसी फिल्में सेटैलाइट चैनलों पर हिंदी में डब होने के बाद जब रिलीज हुईं तो इन्होंने टीआरपी के नए रिकॉर्ड बनाए थे। अब उनकी नई फिल्म 'पुष्पा पार्ट 1' ने बॉक्सऑफिस पर भी नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म तेजी से हिंदी पट्टी में 50 करोड़ रुपये का कारोबार करने की तरफ आगे बढ़ रही है। फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन 45.5 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ और इसी के साथ इसने फिल्म ‘केजीएफ 1’ का हिंदी पट्टी में 44.09 करोड़ रुपये कमाई करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पुष्पा द राइज
- फोटो : सोशल मीडिया
किसी दक्षिण भारतीय फिल्म का हिंदी में डब होकर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अब भी ‘बाहुबली द कन्क्लूजन’ के पास है, इस फिल्म के हिंदी संस्करण ने बॉक्स ऑफिस पर 510.99 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे नंबर पर अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म ‘2.0’ है जिसने 189.55 करोड़ रुपये कमाए। प्रभास की फिल्म ‘साहो’ 142.95 करोड़ रुपये की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर है। चौथे नंबर पर है ‘बाहुबली द बिगनिंग’ जिसने 118.7 करोड़ रुपये की कमाई अपने हिंदी संस्करण से की थी। इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर अब तक ‘केजीफ चैप्टर 1’ अपनी 44.09 करोड़ रुपये की कमाई के साथ काबिज थी। फिल्म 'पुष्पा पार्ट 1' ने अब इसे यहां से हटाकर टॉप 5 में अपनी जगह बना ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।