फिल्म 'पुष्पा: द राइज' न केवल दक्षिण भारत में बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी काफी लोकप्रिय हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड्स तोड़ने के बाद अब सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया है। अल्लू अर्जुन के किरदार से लेकर श्रीवल्ली गाने से लेकर ऊ अंतवा तक, फिल्म का हर एक दृश्य सुर्खियां बटोर रहा है।
Allu Arjun: सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले साउथ स्टार बने अल्लू अर्जुन, रजनीकांत को भी पछाड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के रिलीज के बाद से अभिनेता अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता में भी काफी इजाफा हुआ है। अभिनेता अब साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को भी पछाड़ दिया है। अल्लू अर्जुन, ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले साउथ स्टार बन गए हैं।
अल्लू अर्जुन के ट्विटर फॉलोवर्स की संख्या 6.5 मिलियन हो गई है। हालांकि पुष्पा स्टार अल्लू किसी को फॉलो नहीं करते हैं! वहीं दूसरे नंबर पर हैं सुपरस्टार रजनीकांत हैं। जिनके 6.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं। बता दें कि रजनीकांत अपनी बेटी ऐश्वर्या रजीकांत, धनुष, अमिताभ बच्चन समेत 24 लोगों को फॉलो करते हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर हैं चिरंजीवी, जिनके 1.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं। गौरतलब है कि चिरंजीवी भी अल्लू अर्जुन की तरह किसी को भी फॉलाे नहीं करते हैं।

मार्च में शुरू होगी पुष्पा 2 की शूटिंग
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पुष्पा स्टारर रश्मिका मंदाना ने खुलासा किया की 'पुष्पा: द राइस' के पार्ट 2 'पुष्पा: द रूल' की शूटिंग मार्च में शुरू की जाएगी। फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। बता दें कि फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका के अलावा फहद फासिल भी होंगे।