फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने मां के जन्मदिन पर लिखा इमोशनल पोस्ट, कहा- "मां आपके साथ हंसना मिस करता हूं...मैं आपके बिना"

Thu, 03 Feb 2022 11:19 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 03 Feb 2022 11:19 AM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor recalls precious moments with mom Mona Shourie by writing emotional post on instagram
अर्जुन कपूर और उनकी मां - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी दिवंगत मां मोना शौरी कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर उनको याद करते हुए एक भावुक कर देने वाला नोट लिखा है। अभिनेता ने अपने पोस्ट में उल्लेख किया कि कैसे वह हर दिन अपनी मां को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें आज भी मां की अनुपस्थिति महसूस होती है।

Arjun Kapoor recalls precious moments with mom Mona Shourie by writing emotional post on instagram
अर्जुन कपूर और उनकी मां - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन ने अपनी मां की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मां। अपने फोन पर आपका नाम देखना मिस करता हूं। घर आकर आपके पास बैठना याद आता है। आपको और अंशुला को अंतहीन बात करते हुए देखना याद आता है। मुझे आपकी याद आती है मां ... मुझे आपका नाम पुकारना याद आता है, मुझे आपकी गंध याद आती है, आपके सामने अपरिपक्व की तरह बर्ताव करना और आपका मुझे संभालना याद आता है, मुझे आपके साथ मुस्कुराना याद आता है... मैं आपके बिना अधूरा हूं... मुझे उम्मीद है कि मेरा यह संस्करण अभी भी आपको गौरवान्वित कर रहा होगा।”

Arjun Kapoor recalls precious moments with mom Mona Shourie by writing emotional post on instagram
अर्जुन कपूर, अंशुला और उनकी मां - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन की बहन अंशुला ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट साझा किया। उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मां। 'आई वांट माई मॉम' की भावना की वास्तव में कोई आयु सीमा नहीं है। और दुख की भी कोई समय सीमा नहीं होती। 10 साल हो गए हैं, लेकिन तकरीबन हर दिन सिर्फ ठीक महसूस करने के लिए इतना काम करना पड़ता है। ”

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor recalls precious moments with mom Mona Shourie by writing emotional post on instagram
मां मोना और बहन अंशुला के साथ अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

साथ ही भाई अर्जुन की प्रशंसा करते हुए अंशुला ने कहा: "मां, मुझे आशा है कि आप जहां भी हैं, वहां से हमें देख रही होंगी और आपको अर्जुन और मुझ पर गर्व हो रहा होगा। वह मुझे हर एक दिन गौरवान्वित महसूस करवाता है। आज जैसे दिनों पर जब मेरा दिल टूट जाता है, तब यह जानकर कि मेरे पास अर्जुन है, दिल पर आईं दरारें थोड़ी तेजी से भरने लगती हैं। दही, कढ़ी और चावल का स्वाद आपके बिना समान नहीं लगता मां। लव यू। आप मेरे दिल का सबसे कीमती टुकड़ा हो मां। 

विज्ञापन
Arjun Kapoor recalls precious moments with mom Mona Shourie by writing emotional post on instagram
मोना कपूर, बोनी कपूर बच्चों के साथ - फोटो : Social Media

बता दें कि मोना शौरी कपूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर की पहली पत्नी थीं। श्रीदेवी के आते ही बोनी कपूर ने मोना से दूरी बना ली और दोनों 1996 में अलग हो गए। कुछ सालों बाद 2012 में कैंसर से मोना का निधन हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed