फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का रिलीज से पहले बना धांसू रिकॉर्ड, डिजिटल राइट्स बेंच कर कमाए 900 करोड़

Thu, 17 Oct 2024 02:00 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 17 Oct 2024 02:00 PM IST
सार

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने रिलीज से पहले ही अपना धांसू रिकॉर्ड बनाया है। इस फिल्म के गानों को भी प्रशंसकों का प्यार मिला है। फिल्म ने अब रिलीज पहले ही एक चौंकाने वाला रिकॉर्ड बना लिया है। फिल्म ने रिलीज से पहले 900 करोड़ रुपये की कमाई की है।

विज्ञापन
Allu Arjun Pushpa 2 the rule made a great record before release earned 900 crore by selling digital rights
अल्लू अर्जुन (पुष्पा 2) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' को प्रशंसक काफी पसंद करते हैं। इस फिल्म में पुष्पराज की भूमिका में अल्लू अर्जुन को प्रशंसकों का प्यार मिला है। फिल्म का नया पोस्टर भी मेकर्स ने हाल ही में पोस्ट किया है। ये फिल्म छह दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने प्री कलेक्शन का शानदार रिकॉर्ड बना लिया है।
Allu Arjun Pushpa 2 the rule made a great record before release earned 900 crore by selling digital rights
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
रिलीज से पहले ही फिल्म ने की 900 करोड़ की कमाई
सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स के साथ फिल्म ने 'पुष्पा 2: द रूल'  रिलीज से पहले ही कमाई कर ली है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो अब तक कभी नहीं बना। रश्मिका मंदाना के साथ अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने 900 करोड रुपये का प्री-रिलीज बिजनेस किया है, जो एक चौंकाने वाला आंकड़ा है। हालांकि, इसके बारे में पुख्ता जानकारी अभी आनी बाकी है। खबरों की मानें तो मेकर्स ने फिल्म की डिजिटल राइट्स डील फिल्म ने 900 करोड़ की प्री-थियेट्रिकल रिलीज के बाद की कमाई की है। 
Allu Arjun Pushpa 2 the rule made a great record before release earned 900 crore by selling digital rights
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम @alluarjunonline
जारी हुआ फिल्म का नया पोस्टर
'पुष्पा 2: द रूल' का नया पोस्टर अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। पोस्टर में अल्लू अर्जुन के अवतार को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। इस पोस्ट में अल्लू अर्जुन का स्वैग अवतार नजर आ रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)


विज्ञापन
विज्ञापन
Allu Arjun Pushpa 2 the rule made a great record before release earned 900 crore by selling digital rights
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के पहले पार्ट को मिला था प्रशंसकों का प्यार
फिल्म को सुकुमार बी ने निर्देशित किया है। इसे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'पुष्पा 2: द रूल' का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के पहले पार्ट 'पुष्पा: द राइज' ने जबरदस्त सफलता देखी थी। एक्टर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को फिल्म के जरिए दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। 'पुष्पा 2' की स्टारकास्ट में अल्लू अर्जुन, फहद फासिल, रश्मिका मंदना, धनंजय, राव रमेश, सुनील, अनसूया भारद्वाज, अजय घोष शामिल हैं। जगपति बाबू को अप्रैल 2023 में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना गया था।
विज्ञापन
Allu Arjun Pushpa 2 the rule made a great record before release earned 900 crore by selling digital rights
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
छह दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म छह दिसंबर 2024 को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, बंगाली और मलयालम भाषाओं में रिलीज होने वाली है। पहले, फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के साथ 15 अगस्त 2024 को रिलीज करने की घोषणा की गई थी, लेकिन अधूरी शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य के कारण रिलीज को टाल दिया गया। बता दें कि यह बंगाली भाषा में रिलीज होने वाली पहली पैन-इंडियन फिल्म है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed