सब्सक्राइब करें

AA22xA6: एटली की फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने दिए कई लुक टेस्ट, जानिए कब से शुरू होगी शूटिंग?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 21 Apr 2025 06:59 PM IST
सार

Allu Arjun-Atlee Movie: अल्लू अर्जुन जल्द ही एटली की आगामी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसके लिए हाल ही में उन्होंने मुंबई में कई लुक टेस्ट दिए। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Allu Arjun Undergoes Multiple Look Tests for Atlee Next Film AA22xA6 Details Inside
अल्लू अर्जुन और एटली कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन जल्द ही मशहूर डायरेक्टर एटली के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। इस फिल्म का अस्थायी नाम 'एए22xए6' रखा गया है। खबरों की मानें तो इस फिल्म की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। हाल ही में मुंबई में अल्लू अर्जुन और एटली ने फिल्म के लिए लुक टेस्ट और कॉन्सेप्ट फोटोशूट किया।


Vincy Aloshious: शाइन टॉम के खिलाफ कानूनी एक्शन नहीं लेना चाहतीं विंसी, बोलीं- आंतरिक रूप से निपटना चाहती हैं

Trending Videos
Allu Arjun Undergoes Multiple Look Tests for Atlee Next Film AA22xA6 Details Inside
एटली-अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
मुंबई में हुआ लुक टेस्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन और एटली ने मुंबई में कई अलग-अलग लुक्स का टेस्ट किया। इस फोटोशूट ने उन अटकलों को और हवा दे दी है जिनमें कहा जा रहा था कि फिल्म में अल्लू अर्जुन कई अनोखे अवतारों में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग जून 2025 से शुरू होगी। यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है और इसका बजट भी काफी भारी-भरकम है।
Emraan Hashmi: ‘हमें नए लोगों के दिमाग को समझना पड़ेगा’, इमरान हाशमी ने बताया कैसी फिल्में बनाने की है जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
Allu Arjun Undergoes Multiple Look Tests for Atlee Next Film AA22xA6 Details Inside
भारतीय सिनेमा में अल्लू अर्जुन ने पूरे किए 22 साल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
पैरलल यूनिवर्स की अनोखी कहानी

'एए22xए6' भारतीय सिनेमा में एक नया प्रयोग होने जा रहा है। फिल्म में 'पैरलल यूनिवर्स' की अवधारणा को दिखाया जाएगा, जो दर्शकों के लिए बिल्कुल नया अनुभव होगा। इस फिल्म में भारी-भरकम विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स) का इस्तेमाल होगा, जिसमें कई अंतर्राष्ट्रीय स्टूडियो भी सहयोग करेंगे। मेकर्स ने पहले ही फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसके बाद से प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर है।

Allu Arjun Undergoes Multiple Look Tests for Atlee Next Film AA22xA6 Details Inside
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम: @alluarjunonline
क्या अल्लू अर्जुन निभाएंगे डबल रोल?

शुरुआत में खबरें थीं कि 'एए22xए6' में दो हीरो होंगे और कोई दूसरा बड़ा स्टार फिल्म का हिस्सा बन सकता है। हालांकि, बाद में यह साफ हो गया कि फिल्म में दूसरा हीरो नहीं होगा। अब चर्चा है कि अल्लू अर्जुन इस फिल्म में डबल रोल निभा सकते हैं। अगर यह सच हुआ तो यह उनके प्रशंसकों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन और एटली दोनों को मोटी फीस मिल रही है। यह प्रोजेक्ट न केवल अपने स्केल के लिए चर्चा में है।एटली 'जवान' और 'मर्सल' जैसी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस बार अल्लू अर्जुन के साथ मिलकर वह कुछ नया करने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
Allu Arjun Undergoes Multiple Look Tests for Atlee Next Film AA22xA6 Details Inside
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम: @alluarjunonline
'पुष्पा 2' में नजर आए थे अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन हाल ही में 'पुष्पा 2: द रूल' में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचाया था। सुकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म पुष्पा: द राइज का सीक्वल थी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने एक चंदन तस्कर की भूमिका निभाई थी, जो धीरे-धीरे एक बड़े सिंडिकेट का लीडर बन जाता है। रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, जगपति बाबू और सुनील जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed