फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: 'पुष्पा राज' बन फिर धमाल मचाने के लिए तैयार अल्लू अर्जुन, जानें रश्मिका संग कब से शुरू करेंगे शूटिंग

Fri, 26 Aug 2022 11:26 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 26 Aug 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Allu Arjun will start shooting for Pushpa 2 from September and Rashmika Mandanna will join after report
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

'पुष्पा द राइज' की शानदार सफलता के बाद से ही मेकर्स इसके दूसरे पार्ट पर काम कर रहे हैं। बीते दिनों ही इस फिल्म के दूसरे पार्ट यानी 'पुष्पा द रूल' की पूजा सेरेमनी रखी गई, जिसकी तस्वीर फिल्म की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने शेयर की। इस पूजा के बाद से ही फैंस ये जानना चाहते हैं कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना इस फिल्म की शूटिंग कब से शुरू करेंगे और यह जानकारी भी अब सामने आ गई है। 

Allu Arjun will start shooting for Pushpa 2 from September and Rashmika Mandanna will join after report
फिल्म- पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुकुमार ने 'पुष्पा 2' के लिए रखी सेरेमनी पूजा को आखिरी मोमेंट पर आयोजित किया था। इस पूजा में फिल्म के लीड अभिनेता अल्लू अर्जुन, जिन्हें प्यार से 'बनी' कहा जाता है। वह भी शामिल नहीं हुए थे। सुकुमार ने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि अगले तीन महीनों तक कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है। अल्लू अर्जुन इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं और वहां पर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। लेकिन अभिनेता सितंबर के तीसरे हफ्ते में 'पुष्पा 2' की शूटिंग शुरू कर देंगे। 

Allu Arjun will start shooting for Pushpa 2 from September and Rashmika Mandanna will join after report
पुष्पा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि रश्मिका मंदाना फिल्म की शूटिंग कुछ समय बाद शुरू करेंगी। इन दिनों फिल्म के निर्देशक सुकुमार स्क्रिप्ट के फाइनल ड्राफ्ट पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा, फिल्म के म्यूजिक पर भी अभी काम चल ही रहा है। बीते दिनों खबर आई थी कि फिल्म के सीक्वल के म्यूजिक पर काम पूरा हो चुका है लेकिन सुकुमार टीम के साथ फिर से इस पर काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Allu Arjun will start shooting for Pushpa 2 from September and Rashmika Mandanna will join after report
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों, जब मेकर्स ने सोशल मीडिया पर सेरेमनी पूजा की तस्वीर शेयर की थी तब फैंस ने रश्मिका मंदाना के किरदार श्रीवल्ली को मजबूत करने की बात कमेंट में कही थी। इस पर अभिनेत्री ने भी जवाब देते हुए कहा था, 'मैं भी उम्मीद करती हूं कि ऐसा हो। देखते हैं, चलो ये तो समय ही बता पाएगा, जब फिल्म रिलीज होगी।' बता दें कि 21 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई 'पुष्पा: द राइज' ने तेलुगू के साथ-साथ हिंदी बेल्ट में भी धमाल मचा दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed