फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anurag Kashyap: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 3' पर अनुराग ने ठोकी ताल, बोले, घोषणा कर दूं तो पैसे वालों की लाइन लग जाएगी

Fri, 20 Jan 2023 12:04 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 20 Jan 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Almost Pyaar with Dj Mohabbat Trailer Launch Event Anurag Kashyap talks about Gangs of Wasseypur 3
ऑलमोस्ट प्यार विद डी जे मोहब्बत ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के विवाद के बीच अपनी पार्टी के नेताओं को सलाह दी है कि वे फिल्मों पर गैरजरूरी बयानों से बचें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान ऐसे समय आया जब फिल्म 'पठान' की रिलीज नजदीक आ गई। गुरुवार को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस समय शहर के लिए 38 हजार करोड़ रूपये के विकास प्रोजेक्ट की सौगात  के साथ साथ मुंबई मेट्रो का उद्घाटन कर रहे थे, उसी समय निर्देशक अनुराग कश्यप की नई फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विद डी जे मोहब्बत' का ट्रेलर लॉन्च हो रहा था। सिनेमा पर राजनीति के बीच राजनीति पर सिनेमा भी हुआ। अनुराग ने प्रधानमंत्री के इस बयान को चार साल की देरी से आया बयान बताया और कहा कि अब इससे कुछ फायदा होने वाला नहीं है।


Filmy Wrap: एक्ट्रेस अपर्णा बालामुरली के साथ अभद्रता और राजामौली की RRR को झटका, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Almost Pyaar with Dj Mohabbat Trailer Launch Event Anurag Kashyap talks about Gangs of Wasseypur 3
ऑलमोस्ट प्यार विद डी जे मोहब्बत ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल अनुराग कश्यप से सवाल किया गया था कि क्या प्रधानमंत्री के बयान के बाद बायकॉट बॉलीवुड के ट्रेंड का असर कम होगा और लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात को गंभीरता से लेंगे। अनुराग कश्यप ने कहा, 'अगर यह बात चार साल पहले कह दिए होते तो इसका जरूर फायदा होता,अब चीजे हाथ से बहुत बाहर निकल गई हैं, मुझे नहीं लगता अब इससे कुछ फायदा होगा।'
RRR: एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' को झटका, बाफ्टा 2023 में नामांकन पाने से चूकी

Almost Pyaar with Dj Mohabbat Trailer Launch Event Anurag Kashyap talks about Gangs of Wasseypur 3
ऑलमोस्ट प्यार विद डी जे मोहब्बत ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अनुराग कश्यप कहते हैं, 'मैं ऐसी प्रेम कहानियों  में यकीन नही करता कि लड़का और लड़की प्रेम कर रहे हैं और उनके प्रेम के बीच एक विलेन आ जाता है या नहीं आता है। मैं रिश्तों को एक्सप्लोर करता हूं, चाहे वह 'देव डी' के माध्यम से कही हो या फिर 'मनमर्जियां के माध्यम से कही है। आज हम ऐसे जनरेशन में  हैं, जहां हम खुद को नहीं पाते हैं। आज  के समय में हमें लगता है कि हमें सब पता है और हम अपने बच्चों को कंट्रोल कर सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं है,आज की जनरेशन बहुत एडवांस है।'
Rakhi Sawant: राखी को हिरासत में लिए जाने के बाद शर्लिन पर भड़के राकेश सावंत, बोले- समाज सेवा करती है मेरी बहन

विज्ञापन
विज्ञापन
Almost Pyaar with Dj Mohabbat Trailer Launch Event Anurag Kashyap talks about Gangs of Wasseypur 3
ऑलमोस्ट प्यार विद डी जे मोहब्बत ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अनुराग कश्यप ने हर जॉनर की फिल्में बनाई है। चाहे 'ब्लैक फ्राइडे' हो, 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' या फिर 'गुलाल' जैसी फिल्में। अनुराग कश्यप कहते हैं, 'मैंने कभी भी बॉलीवुड के बाकी निर्माता निर्देशकों की तरह सुरक्षित दायरे में रह कर कोई फिल्म नहीं बनाई है। जैसा कि आम तौर पर पर यहां के फिल्मकार  करते है कि एक सब्जेक्ट हिट हुआ तो उसी तरह के सब्जेक्ट पर फिल्में फिल्में बनाते हैं। मैं सब कुछ छोड़कर मुंबई आया तो मन में यही सवाल था कि यहां क्यों आया हूं? मैंने खुद को कभी सुरक्षित दायरे में नहीं रखा। अगर आज मैं 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 3' की घोषणा कर दूं तो बहुत सारे लोग इसमें पैसा लगाने वाले मिल जाएंगे, लेकिन मुझे अब वह फिल्म नहीं करनी है। मैं जो भी करता हूं, मन लगाकर बेहतर करने की कोशिश करता हूं। फिल्म का चलना या ना चलना अलग कारण हो सकता है, लेकिन मैंने कभी भी अपने काम से समझौता नहीं किया।'
Selfiee Trailer: सामने आई अक्षय और इमरान की 'सेल्फी' के ट्रेलर की रिलीज डेट, इस दिन दिखेगी फिल्म की पहली झलक

विज्ञापन
Almost Pyaar with Dj Mohabbat Trailer Launch Event Anurag Kashyap talks about Gangs of Wasseypur 3
ऑलमोस्ट प्यार विद डी जे मोहब्बत ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'जवानी जानेमन' और 'फ्रेडी' के बाद पूजा बेदी की बेटी अलाया एफ  की 'ऑलमोस्ट प्यार विद डी जे मोहब्बत' तीसरी फिल्म होगी जो 3 फरवरी 2023 को रिलीज होने जा रही है। अलाया एफ ने बताया, 'सबसे पहले मैंने 'ऑलमोस्ट प्यार विद डी जे मोहब्बत' साल 2017 में साइन की थी। अनुराग सर से जब मिलने गई थी तो उस समय सात मिनट की एक रील बनाकर ले गई थी, जिसे देखने के बाद अनुराग सर ने मुझे इस फिल्म के लिए फाइनल कर दिया।' अनुराग कश्यप ने कहा, 'मुझे फिल्म बनाने की कोई जल्दी नहीं थी। मैंने फिल्म के लीड एक्टर करण मेहता को साल 2016 में ही फाइनल कर लिया और फीमेल लीड की तलाश साल 2017 में पूरी हुई। मेरा मानना है कि काम शुरू कर दो  कारवां अपने आप ही बनता चला जाएगा।'
Nirmal Mukherjee: मशहूर संगीतकार निर्मल मुखर्जी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed