{"_id":"5ca33abdbdec2213e54bb04a","slug":"alok-nath-will-be-seen-on-film-de-de-pyar-de-with-ajay-devgn","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मीटू के आरोप के बाद आलोक नाथ को मिली फिल्म, अजय देवगन के बनेंगे 'संस्कारी बाबूजी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मीटू के आरोप के बाद आलोक नाथ को मिली फिल्म, अजय देवगन के बनेंगे 'संस्कारी बाबूजी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 02 Apr 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
alok nath
Link Copied
बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी' पर पिछले साल मीटू का आरोप लगा था । प्रोड्यूसर विनता नंदा ने उन पर रेप का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी । ये मामला करीब 20 साल पुराना था । इसके बाद इंडस्ट्री की कई और एक्ट्रेस ने आलोक नाथ पर शराब पीकर छेड़खानी करने की बात कही थी ।
Trending Videos
2 of 5
alok nath and ashita dhawan
आरोप लगने के बाद आलोक नाथ पूरी तरह से लाइम लाइट से दूर हो गए । अब खबर है कि आलोक नाथ की फिर से फिल्मों में वापसी होने जा रही है । आलोक नाथ, अजय देवगन के साथ काम करते नजर आएंगे। आज यानी 2 अप्रैल को अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' का ट्रेलर लॉन्च हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
ajay devgn
फिल्म के ट्रेलर में आलोक नाथ भी दिखे । मूवी के राइटर और प्रोड्यूसर लव रंजन से आलोक नाथ की मौजूदगी को लेकर सवाल पूछा गया । अजय देवगन ने तुरंत जवाब देते हुए कहा- 'ये इस बारे में यह बात करने का सही समय नहीं है । वैसे भी ये फिल्म आलोकनाथ पर मीटू का आरोप लगने से पहले शूट हो गई थी ।'
4 of 5
Ajay Devgn
फिल्म में आलोक नाथ अजय देवगन के पिता की भूमिका में नजर आएंगे । बता दें कि आज अजय देवगन अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं । इसी खास मौके पर फिल्म ''दे दे प्यार दे'' का ट्रेलर लॉन्च किया गया है । इस साल आ रही अजय देवगन की ये दूसरी मूवी है।
विज्ञापन
5 of 5
अजय देवगन
इससे पहले रिलीज हुई उनकी कॉमेडी फिल्म ''टोटल धमाल'' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। 'दे दे प्यार दे' को अकीव अली ने डायरेक्ट किया है । मूवी का ट्रेलर लोगों को बेहद पसंद आ रहा है । फिल्म में अजय देवगन एक उम्रदराज शख्स की भूमिका में दिखेंगे । उन्हें अपनी से 24 साल छोटी लड़की प्यार हो जाता है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।