फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: ‘अल्फा’ को जमकर टक्कर दे रही ‘वेलकम टू द जंगल’, जानें बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Thu, 09 Jul 2026 07:55 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 09 Jul 2026 07:55 AM IST
सार

Box Office Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं। इनमें ‘अल्फा’, ‘वेलकम टू द जंगल’, 'बेबी डू डाई डू', 'कॉकटेल 2' और 'मां इंटी बंगारम' जैसी फिल्में शामिल हैं। जानिए कल बुधवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया। 

विज्ञापन
Alpha Is Getting A Tough Competition From Welcome To The Jungle Know Box Office Collection Of Every Movie
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ और अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ इस वक्त कमाई के मामले में सभी फिल्मों से आगे है। इस बीच हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' अपने दर्शक ढूंढने में लगी हुई है। वहीं 'कॉकटेल 2' और 'मां इंटी बंगारम' को रिलीज हुए काफी दिन हो चुके हैं, इसीलिए इन दोनों फिल्मों की कमाई अब धीरे-धीरे कम होती जा रही है। 

Alpha Is Getting A Tough Competition From Welcome To The Jungle Know Box Office Collection Of Every Movie
अल्फा मूवी - फोटो : X

‘अल्फा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ ने शुरुआती दिनों में और वीकएंड पर पर शानदार कमाई की, लेकिन वीकएंड के बाद इसकी कमाई में भारी गिरावट हुई है। कल बुधवार को इसने 2.85 करोड़ की कमाई की, जो इस फिल्म की बीते 6 दिनों में सबसे कम कमाई रही। वहीं इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 44.95 करोड़ का हो गया है। 

Alpha Is Getting A Tough Competition From Welcome To The Jungle Know Box Office Collection Of Every Movie
वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स

‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
26 जून को रिलीज हुई अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ को बराबर टक्कर दे रही है। फिल्म ने कल बुधवार को 2.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 122.90 करोड़ का हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Alpha Is Getting A Tough Competition From Welcome To The Jungle Know Box Office Collection Of Every Movie
फिल्म 'बेबी डू डाई डू' रिव्यू - फोटो : इंस्टाग्राम@iamhumaq

'बेबी डू डाई डू' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
छोटे स्तर पर बनी हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' अभी तक अपने दर्शक तलाश रही है। फिल्म ने बीते 6 दिनों में से एक भी दिन कमाई के मामले में एक करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया है। कल बुधवार को इसने 53 लाख की कमाई की, जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 3.11 करोड़ का हो गया है। 

विज्ञापन
Alpha Is Getting A Tough Competition From Welcome To The Jungle Know Box Office Collection Of Every Movie
कॉकटेल 2 - फोटो : साभार@imdb

'कॉकटेल 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' को रिलीज हुए 3 हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं, इसलिए अब इसकी कमाई अब लाखों में आ गई है। कल बुधवार को इसने 45 लाख का कारोबार किया। इसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 93.90 करोड़ का हो गया है। अब इसके लिए 100 करोड़ का आंकड़ा पार करना मुश्किल हो गया है। 

ये भी पढ़ें- रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल 5’ में हुई शाहरुख खान की इस एक्ट्रेस की एंट्री, निभाएंगी विलेन का दमदार किरदार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed