फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चन परिवार पर भड़के अमर सिंह, बोले- जया अपने पति से कहें 'जुम्मा चुम्मा दे दे' न करें

Fri, 26 Jul 2019 12:24 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 26 Jul 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
amar singh speak over jaya bachchan amitabh bachchan abhishek bachchan aishwarya rai
Amar Singh - फोटो : Social Media

राजनीति में अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले राज्यसभा सांसद अमर सिंह एक बार फिर खबरों में आ गए हैं। उन्होंने इस बार अपने निशाने पर बच्चन परिवार को लिया है। कभी अमिताभ बच्चन के करीबी माने जाने वाले अमर सिंह ने एक वीडियो शेयर कर अमिताभ और जया सहित अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन पर भी तंज कसा है। 

amar singh speak over jaya bachchan amitabh bachchan abhishek bachchan aishwarya rai
अमर सिंह - फोटो : ANI

अमर सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अमर सिंह कह रहे हैं, 'एक अजीब माहौल देश में है। कल राज्यसभा में मेरी पुरानी साथी जो अब साथी नहीं हैं। महिलाओं के बारे में बड़ी पीड़ा से बोल रही थीं। कह रही थीं कि तकनीकी आंदोलन को आप नहीं रोक सकते हैं। पोर्नोग्राफी या चलचित्रों के गंदे परिदृश्य अगर आप टीवी में देखते हैं तो रिमोट आपके हाथ में है। रिमोट दबा दीजिए सब ठीक हो जाएगा। ये भी उन्होंने कहा कि मेरी भी बेटी है।'

amar singh speak over jaya bachchan amitabh bachchan abhishek bachchan aishwarya rai
Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan - फोटो : social media

अमर सिंह ने आगे कहा, 'तो कम से कम आप मां हैं, पत्नी हैं। मां और पत्नी के हाथ में सामाजिक रिमोट होता है। आप अपनी पति से क्यों नहीं कहतीं कि जुम्मा चुम्मा दे दे न करें। आप अपने पति से क्यों नहीं कहतीं कि बारिश में भीगती नायिका के साथ आज रपट जाए तो न करें। आप अपनी पुत्रवधू को क्यों नहीं कहतीं कि ऐ दिल है मुश्किल फिल्म में जो परिदृ्श्य उन्होंने किए हैं वो न करें। आप क्यों नहीं सलाह देतीं कि वो लो शुरू हो गई अब प्यार की दांस्ता अब न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
amar singh speak over jaya bachchan amitabh bachchan abhishek bachchan aishwarya rai
abhishek bachchan - फोटो : Twitter

'आप अपने बेटे अभिषेक को क्यों नहीं कि वो ऐसा दृश्य न करें धूम में जिस्मे नायिका लगभग नग्न हो जाती है। उन दृश्यों को देखकर युवा मानस पटल पर क्या अच्छा प्रभाव पड़ेगा, बड़ी अच्छी संस्कृति पड़ेगी।'

विज्ञापन
amar singh speak over jaya bachchan amitabh bachchan abhishek bachchan aishwarya rai
Aishwarya Rai - फोटो : social media

'महिला होने के नाते आप भाषण दे रही हैं सदम में, तो अब गूंगी और बहरी रह गई हैं। पहले अपने घर में सुधार कीजिए। समाज में जो ये विकृति है उसमें पूरी सिनेमा जगत की भूमिका है। अगर रोमांस दिखान है तो देवदास में दिलीप कुमार, बिमल राय ने अपनी आंखों से प्यार दिखा दिया था। उसके  लिए नग्न-नग्न दृश्य, रपट जइयो और लिपट जइयो करने की जरूरत नहीं पड़ी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed