फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cannes 2024: ‘अमर उजाला’ की खबर का असर, ‘हमारे बारह’ के निर्माताओं ने माना फिल्म मार्केट में हुआ प्रदर्शन

Sun, 19 May 2024 09:28 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sun, 19 May 2024 09:28 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala news Impact Hamare Baarah producer admitted their film has been shown in film market cannes
माशे डु फिल्म का टिकट - फोटो : अमर उजाला

कान फिल्म फेस्टिवल में हर साल अपनी फिल्म के ‘सेलेक्शन’ को लेकर लहालोट रहने वाले मुंबई फिल्म जगत के निर्माता ‘अमर उजाला डॉट कॉम’ की उस खबर के बाद सतर्क हो गए हैं, जिसमें आम फिल्म दर्शकों को ये समझाया गया कि कान फिल्म फेस्टिवल में फिल्म का चयन और वहां किसी फिल्म के प्रदर्शन की प्रक्रिया क्या है। इसी का असर रहा है कि अपनी फिल्म के कान फिल्म फेस्टिवल में ‘चयनित’ होने की खबर का प्रचार करते रहे फिल्म ‘हमारे बारह’ के निर्माताओं ने भी मान लिया है कि उनकी फिल्म वहां लगे फिल्म बाजार में दिखाई गई है।


Fake News: कान फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई ‘हमारे बारह’?, जानिए निर्माताओं के दावों की असली सच्चाई

Amar Ujala news Impact Hamare Baarah producer admitted their film has been shown in film market cannes
हमारे बारह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

फिल्म ‘हमारे बारह’ के 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ‘चयनित’ होने की खबर बीते कई दिनों से मुंबई फिल्म जगत में वायरल होती रही है। इस फिल्म को कान में चुने जाने जैसी खबर प्रकाशित कराने के लिए मुंबई की कुछ दिग्गज पीआर एजेंसियां भी सक्रिय रहीं। दावा ये किया गया कि ये फिल्म कान फिल्म फेस्टिवल की इंडियन फिल्म कैटेगरी में चुनी गई है। लेकिन, ‘अमर उजाला’ ने जब इसकी तफ्तीश की तो पता चला कि ये फिल्म कान फिल्म फेस्टिवल (फ्रेंच में – फेस्टिवल दे कान) में नहीं बल्कि वहां लगे फिल्म बाजार (फ्रेंच में – माशे डु फिल्म) में प्रदर्शित हुई है।

Amar Ujala news Impact Hamare Baarah producer admitted their film has been shown in film market cannes
हमारे बारह, माशे डु फिल्म का टिकट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

संयोग ये भी रहा कि जिस दिन ‘अमर उजाला’ ने ‘कान में लगी झूठ की दुकान’ शीर्षक ये तफ्तीश प्रकाशित की, उसी दिन इस फिल्म का वहां प्रदर्शन भी हुआ। फिल्म की इस स्क्रीनिंग का एक एंट्री पास ‘अमर उजाला’ के पास है। इस प्रवेश पत्र पर साफ साफ लिखा है कि ये स्क्रीनिंग भारतीय उद्योगपतियों के समूह कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) के बैनर तले आयोजित की गई। पास पर साफ साफ ये भी छपा देखा जा सकता है कि ये फिल्म वहां माशे डु फिल्म यानी फिल्म बाजार में दिखाई गई है। ये फिल्म किसी भी तरह से कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा नहीं मानी जा सकती है। हां, फिल्म फेस्टिवल की ही अवधि में कान में लगे फिल्म बाजार में इसकी स्क्रीनिंग जरूर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala news Impact Hamare Baarah producer admitted their film has been shown in film market cannes
माशे डु फिल्म- राइजिंग रानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

माशे डु फिल्म यानी कि फिल्म बाजार एक ऐसी जगह है जहां दुनिया का कोई भी फिल्म निर्माता पैसे देकर सिनेमाहाल बुक करा सकता है और अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग कर सकता है। लेकिन, पैसे देकर कराई गई इस स्क्रीनिंग को कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा नहीं माना जाता है। ये कुछ कुछ वैसे ही है जैसे गोवा में  होने वाले भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के तहत दिखाई जाने वाली फिल्मों की सूची फिल्म निदेशालय तैयार करता है, लेकिन वहां लगने वाले फिल्म बाजार में तमाम निर्माता अपनी फिल्मों को बेचने का सौदा भी करते रहते हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala news Impact Hamare Baarah producer admitted their film has been shown in film market cannes
मंथन स्क्रीनिंग- कान - फोटो : एएनआई

गौरतलब है कि बिना आमंत्रण के या विभिन्न वर्गों में चुनी गई फिल्मों के प्रतिनिधि हुए बिना कोई भी कलाकार या तकनीशियन अगर खुद के कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने का दावा करता है, तो ये फेक न्यूज है। इस फिल्म फेस्टिवल की सबसे महत्वपूर्ण कैटेगरी होती है, कंपटीशन सेक्शन, जिसमें कोई तीन दशक बाद भारत की तरफ से पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ शामिल हुई है। दूसरा अहम सेक्शन कान फिल्म फेस्टिवल का अन सर्टेन रिगार्ड (परिप्रेक्ष्य में) है जिसमें भारतीय फिल्मकार संध्या सूरी की फिल्म ‘संतोष’ शामिल है। फिल्म फेस्टिवल के कान क्लासिक सेक्शन में इस साल श्याम बेनेगल की फिल्म ‘मंथन’ दिखाई गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed