{"_id":"5cf5161bbdec22076100ced3","slug":"amar-ujala-revealed-tiger-shroff-hrithik-roshan-starrer-action-film-name-fighters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Exclusive: खत्म हुए कयास, ऋतिक- टाइगर की एक्शन फिल्म का ये हो सकता है नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Exclusive: खत्म हुए कयास, ऋतिक- टाइगर की एक्शन फिल्म का ये हो सकता है नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 03 Jun 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
tiger and hrithik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के बाद यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म इस साल 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर के लीड किरदारों वाली इस फिल्म को अभी तक ऋतिक वर्सेज टाइगर के वर्किंग टाइटल के नाम से ही जाना जाता रहा है। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म का असली नाम अब फाइनल हो गया है औऱ जल्द ही इसका ऐलान होने वाला है।
2 of 4
tiger and hrithik
डांसिंग सुपरस्टार के तौर पर मशहूर रहे ऋतिक रोशन और एक्शन बॉय टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म का दर्शकों को तब से ही इंतजार रहा है, जब साल भर पहले इसे यशराज फिल्म्स ने बनाने का ऐलान किया था। फिल्म में पहली बार ये दोनों सितारे साथ काम कर रहे हैं। और टाइगर श्रॉफ खुद को ऋतिक का सबसे बड़ा फैन भी मानते रहे हैं। इन दोनों की फिल्म का नाम क्या रखा जाएगा, इसे लेकर यशराज फिल्म्स में पिछले कई हफ्तों से माथापच्ची चल रही थी।
3 of 4
Hrithik Roshan, Tiger Shroff
- फोटो : ytimg
सूत्र बताते हैं कि ऋतिक वर्सेज टाइगर का नाम फाइटर्स रखा गया है। हालांकि यशराज फिल्म्स का कोई अधिकारी इस बारे में बात करने से कतरा रहा है लेकिन अमर उजाला को सूत्रों से पता चला है कि इसके पोस्टर का फोटो शूट ऋतिक के चीन जाने से पहले ही हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ
- फोटो : pinimg
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ इस फिल्म के पोस्टर पर एक साथ नजर आएंगे और इसी पोस्टर पर पहली बार फिल्म के नाम का ऐलान भी किया जाएगा। ऋतिक की फिल्म काबिल हाल ही में चीन में रिलीज हुई है और उनकी अगली फिल्म सुपर 30 के नए पोस्टर्स इन दिनों रिलीज हो रहे हैं। फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होनी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।