सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Samwad 2025: अमर उजाला संवाद में हिस्सा लेंगे सुनील शेट्टी, फिल्म और सिनेमा पर साझा करेंगे विचार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 07 Jun 2025 06:08 PM IST
सार

Amar Ujala Samwad 2025: अमर उजाला के वैचारिक समागम संवाद का आयोजन 10 जून को देहरादून में होने जा रहा है। अभिनेता सुनील शेट्टी इस बार संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां वे फिल्म और सिनेमा पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
Amar Ujala Samwad 2025: sunil shetty will attend Amar Ujala event in Dehradun Know about his career and Movies
सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला का संवाद कार्यक्रम 10 जून को देहरादून में आयोजित हो रहा है। देवभूमि में होने जा रहे वैचारिक समागम में खेल, राजनीति, धर्म, शिक्षा और सिनेमा की दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। इस बार दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी संवाद में हिस्सा ले रहे हैं। वे यहां सिनेमा पर अपने विचार साझा करेंगे। साथ ही बताएंगे अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से। जानते हैं उनके बारे में

Trending Videos
Amar Ujala Samwad 2025: sunil shetty will attend Amar Ujala event in Dehradun Know about his career and Movies
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम-@suniel.shetty

1992 में किया डेब्यू और बने इंडस्ट्री के बलवान
सुनील शेट्टी का सिनेमा की दुनिया में अलग मुकाम है। उन्होंने खुद को एक्शन हीरो के रूप में स्थापित किया। अभिनेता का जन्म 11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था। वे 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। सुनील शेट्टी ने साल 1992 में फिल्मी दुनिया में कदम रखे। उन्होंने फिल्म ‘बलवान’ (1992) से डेब्यू किया। इसमें उनकी हीरोइन दिव्या भारती थीं। पहली ही फिल्म से सुनील शेट्टी छा गए। इसके बाद वह अक्षय कुमार के साथ ‘वक्त हमारा है’ में नजर आए। यह उनकी दूसरी फिल्म थी और यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इसके बाद सफलता ने उनके पांव चूमने शुरू कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Samwad 2025: sunil shetty will attend Amar Ujala event in Dehradun Know about his career and Movies
सुनील शेट्टी-शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

'धड़कन' ने बढ़ाई करियर की रफ्तार
साल 2000 में आई फिल्म 'धड़कन' ने सुनील शेट्टी के करियर में चार चांद लगा दिए। इसमें अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी भी नजर आए। उनके संवाद इतने प्रभावशाली थे कि वह आज भी लोगों को याद हैं। इस फिल्म के लिए सुनील को फिल्मफेयर का ‘बेस्ट विलेन अवार्ड’ भी मिला। सुनील शेट्टी ने ना सिर्फ हीरो बनकर बल्कि विलेन के किरदार में भी दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने ‘रक्त’, ‘रूद्राक्ष’ और ‘मैं हू ना में’ विलेन का किरदार निभाया है। 

Amar Ujala Samwad 2025: sunil shetty will attend Amar Ujala event in Dehradun Know about his career and Movies
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @suniel.shetty

100 से ज्यादा फिल्मों में किया है काम
अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्में कर चुके सुनील शेट्टी के जीवन में एक दौर ऐसा भी रहा जब लगभग छह साल तक बॉक्स ऑफिस पर उनका कब्जा रहा। उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में दी। इस लिस्ट में उनकी पहली फिल्म ‘बलवान’, ‘दिलवाले’, ‘मोहरा’, ‘गोपी-किशन’, ‘बॉर्डर’ और अन्य फिल्में शामिल हैं। सुनील शेट्टी की चर्चित फिल्मों की बात करें तो ‘गोपी किशन’, ‘हम हैं बेमिसाल’, ‘सुरक्षा’, ‘रघुवीर’, ‘गद्दार’, ‘टक्कर’, ‘एक था राजा’, ‘विश्वासघात’, ‘कृष्णा’, ‘शस्त्र’, ‘सपूत’, ‘रक्षक’, ‘बॉर्डर’, ‘पृथ्वी’, ‘भाई’, ‘आक्रोश’, ‘क्रोध’, ‘हेराफेरी’, ‘रिफ्यूजी’, ‘जंगल’, ‘धड़कन’, ‘आवारा पागल दीवाना’, ‘कांटे’, ‘फिर हेराफेरी’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ सहित लंबी लिस्ट है। अभिनेता ‘धारावी बैंक’ जैसी सीरीज में भी अभिनय कर चुके हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala Samwad 2025: sunil shetty will attend Amar Ujala event in Dehradun Know about his career and Movies
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @suniel.shetty

बिजनेस की दुनिया में भी चलता है सिक्का
सुनील शेट्टी प्रोड्यूसर भी हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम 'पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट' है। अभिनय ही नहीं, बिजनेस की दुनिया में भी सुनील शेट्टी का जलवा है। उनके उनके कई रेस्तरां और होटल हैं। उनकी अपनी एक रेस्टोरेंट चेन है, 'बार एंड क्लब'। कई शहरों में इसके आउटलेट हैं। इसके अलावा उनका खुद का बुटीक भी है। सुनील शेट्टी रियल एस्टेट और स्टार्टअप्स में भी निवेश करते हैं।

Amar Ujala Samvad: देहरादून में 10 जून को जुटेंगी देश की नामचीन हस्तियां, उत्तराखंड के विकास पर होगा मंथन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed