सब्सक्राइब करें

OMG! रवि किशन को इस रूप में देख हैरान रह गए शूटिंग पर मौजूद लोग, ओशो पर बन रही फिल्म की खास तस्वीरें

Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Fri, 19 Feb 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
Amazing Transformation Of BJP MP And Actor Ravi Kishan For Film Based On The Life Of Osho
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने परदे पर वैसे तो कई रूप धरे हैं, लेकिन इस बार जिस रूप में वह परदे पर नजर आने वाले हैं, वह उनके प्रशंसकों को भी हैरान कर सकता है। रवि किशन इन दिनों ओशो पर बन रही एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में ओशो के गेटअप में उनकी कुछ तस्वीरें हम ‘अमर उजाला’ के पाठकों के लिए लेकर आए हैं। इनमें रवि किशन का रूप परिवर्तन बहुत विस्मयकारी है।

Trending Videos
Amazing Transformation Of BJP MP And Actor Ravi Kishan For Film Based On The Life Of Osho
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आमिर खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक हिंदी सिनेमा के कई दिग्गजों ने पिछले कुछ महीनों में ओशो और उनकी संगिनी मां आनंदशीला पर फिल्में व वेब सीरीज बनाने की कोशिशें की हैं। इन कोशिशों के धरातल पर उतरने से पहले ही अभिनेता रवि किशन इस विवादित गुरु के चोले में नजर आ गए हैं। रवि किशन की इस फिल्म की शूटिंग मुंबई के मड आइलैंड पर चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amazing Transformation Of BJP MP And Actor Ravi Kishan For Film Based On The Life Of Osho
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘अमर उजाला’ के पास उपलब्ध इन तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि रवि किशन ने वाकई ओशो का रूप धरने में काफी मेहनत की है। सेट पर मौजूद लोग बताते हैं कि रवि किशन को इस रूप में आने के लिए शूटिंग शुरू होने से पहले हर रोज छह से सात घंटे एक ही अवस्था में अपने मेकअप के लिए बैठना होता था। पहली बार जब अपना रूप रवि किशन ने आइने में देखा तो वह खुद भी हैरान रह गए थे।

Amazing Transformation Of BJP MP And Actor Ravi Kishan For Film Based On The Life Of Osho
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक ओशो पर बन रही ये फिल्म रजनीश के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं से प्रेरित हैं। इसमें उनके बचपन से युवावस्था की प्रमुख घटनाओं को दिखाया जाएगा। कोशिश ओशो की विदेश यात्राओं और विदेश के किस्सों को भी इस फिल्म में समेटने की हो रही है। ओशो की धार्मिक रूढ़िवादिता की मुखालिफत पर भी फिल्म का फोकस रहेगा। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे रजनीश से ओशो और फिर ओशो से वैश्विक ओशो फाउंडेशन तक के उनके सफर, सरकार के साथ मतभेद और उनकी जीवनकाल की महत्वपूर्ण घटनाओं ने उन्हें एक विवादित धर्म गुरु बना दिया।

विज्ञापन
Amazing Transformation Of BJP MP And Actor Ravi Kishan For Film Based On The Life Of Osho
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने इस नए किरदार के बारे में रवि किशन कहते हैं, “ओशो का किरदार निभाना बहुत बड़ी चुनौती है। ओशो की लोकप्रियता भारत के साथ पूरे विश्व में हैं। उनके जीवन की कई महत्वपूर्ण घटनाओ को फिल्म ‘सीक्रेट्स आफ लव’ की स्क्रिप्ट में शामिल किया गया है। अपने किरदार की रिसर्च के लिए मैंने ओशो के तमाम वीडियो देखे और उनके बारे में जितनी ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल कर सकता था, मैंने की है।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed