फिल्म हीरोपंती से 2014 में बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने दर्शकों के बीच अपनी अलग छवि बनाई है। टाइगर ज्यादातर एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्म हीरोपंती 2 ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। ये फिल्म 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का ट्रेलर कल यानि गुरुवार को रिलीज कर दिया जाएगा। इन सबके बीच इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की खबरें भी सुनाई देने लगी हैं। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद जल्द ही ये फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हो जाएगी।
Heropanti 2: घर बैठे भी देख सकेंगे टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती 2', इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 16 Mar 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन