अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'जलसा' का पहला टीजर जारी कर दिया है। सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित 'जलसा' एक थ्रिलर फिल्म है। इसमें शेफाली शाह और विद्या बालन के अलावा मानव कौल, रोहिणी हट्टंगड़ी, इकबाल खान, विधात्री बंदी, श्रीकांत मोहन यादव, शफीन पटेल और सूर्य काशीभटला जैसे कलाकार मौजूद हैं। यह फिल्म 18 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।
JALSA Teaser Out: फिल्म 'जलसा' में है सस्पेंस और थ्रिल का तड़का, हैरान परेशान दिखीं विद्या बालन और शेफाली शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है टीजर
विद्या बालन और शेफाली शाह की फिल्म का टीजर देखकर लग रहा है कि यह फिल्म सस्पेंस ओर थ्रिल से भरपूर होगी। जलसा के टीजर की शुरुआत एक एक्सीडेंट से होती है। एक्सीडेंट के दृश्य के पीछे विद्या बालन की आवाज आती है, 'एक स्टोरी है, उस पर सही दिशा में काम करना है।' इसके तुरंत बाद शेफाली शाह का डरा और सहमा चहरा नजर आता है। इकबाल खान की झलक दिखते ही बैकग्राउंड से आवाज आती है, 'आजकल खबर छुपाने में ही ज्यादा फायदा है।' ये सुनकर विद्या बालन गहरी चिंता में डूब जाती हैं।
बता दें कि फिल्म का निर्माण टी-सीरीज ने अबुदंतिया एंटरटेनमेंट के साथ किया है। विद्या ने अपने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, "एक कहानी के भीतर एक कहानी को उजागर करने के लिए तैयार हो जाओ! 18 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखिए जलसा। टीज़र आउट!
विद्या और प्राइम वीडियो का तीसरा प्रोजेक्ट
छोरी, दुर्गमती, राम सेतु और लोकप्रिय अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ ब्रीद जैसी फ़िल्मों के बाद यह फ़िल्म प्राइम वीडियो और अबुदंतिया एंटरटेनमेंट के बीच सातवें सहयोग का प्रतीक है। शकुंतला देवी और शेरनी के बाद, यह प्राइम वीडियो और बालन के बीच तीसरा सहयोग भी है।
आलिया की मां बनेंगी शेफाली
वर्कफ्रंट की बात करें तो जलसा के अलावा शेफाली शाह, आलिया भट्ट के साथ डार्लिंग्स में नजर आएंगी। दोनों आलिया के पहले प्रोडक्शन वेंचर में मां और बेटी की भूमिका निभाएंगे।