फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ameesha Patel: इस करोड़पति बिजनेसमैन के साथ कोजी हुईं सकीना, पोस्ट साझा कर कहा- डार्लिंग, डेटिंग की अफवाह तेज

Wed, 13 Nov 2024 10:39 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 13 Nov 2024 10:39 AM IST
सार

हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर निर्वाण के साथ एक तस्वीर साझा की और यह कुछ ही समय में वायरल हो गई। अमीषा और निर्वाण फिलहाल दुबई में हैं। फोटो में निर्वाण अमीषा को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं और कैमरे के सामने दोनों मुस्कुरा रहे हैं।

विज्ञापन
Ameesha Patel has sparked dating rumours with businessman Nirvaan Birla Actress pictures goes viral
अमीषा पटेल, निर्वाण बिड़ला - फोटो : इंस्टाग्राम @ameeshapatel9

अमीषा पटेल बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है। अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2000 में ‘कहो ना प्यार है’ से की थी। अमीषा को इस फिल्म ने रातों-रात स्टार बना दिया। अब हाल ही में, बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने व्यवसायी निर्वाण बिड़ला के साथ डेटिंग की अफवाहों को हवा दी है।

Ameesha Patel has sparked dating rumours with businessman Nirvaan Birla Actress pictures goes viral
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम

बिजनेसमैन के साथ वायरल हुई तस्वीर
हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर निर्वाण के साथ एक तस्वीर साझा की और यह कुछ ही समय में वायरल हो गई। अमीषा और निर्वाण फिलहाल दुबई में हैं। फोटो में निर्वाण अमीषा को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं और कैमरे के सामने दोनों मुस्कुरा रहे हैं। दोनों को रेस्तरां में देखा जा सकता है। अपने पोस्ट के कैप्शन में अमीषा ने निर्वाण बिड़ला को अपना 'डार्लिंग' कहा है।

Ameesha Patel has sparked dating rumours with businessman Nirvaan Birla Actress pictures goes viral
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम

फैंस ने दिया शादी करने का सुझाव
अमीषा और निर्वाण की फोटो ने उनके डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है। पोस्ट शेयर करने के तुरंत बाद, कई प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में आकर उन्हें 'कपल' कहा। दूसरों ने यह भी सुझाव दिया कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। इस फोटो को निर्वाण बिड़ला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिर से शेयर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ameesha Patel has sparked dating rumours with businessman Nirvaan Birla Actress pictures goes viral
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम @ameeshapatel9

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी बधाई
अमीषा की पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, "खूबसूरत जोड़ी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "वाकई आप बहुत खूबसूरत और प्यारी जोड़ी हैं।" एक प्रशंसक ने लिखा, "मुझे खुशी है कि आखिरकार आपको अपना हमसफर मिल गया।" कुछ यूजर्स ने अमीषा को बधाई भी दी। अभिनेत्री ने अभी तक किसी भी टिप्पणी का जवाब नहीं दिया है या डेटिंग अफवाहों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। अमीषा 49 साल की हैं, जबकि निर्वाण 30 साल के हैं।

विज्ञापन
Ameesha Patel has sparked dating rumours with businessman Nirvaan Birla Actress pictures goes viral
निर्वाण बिड़ला - फोटो : एक्स

निर्वाण बिड़ला कौन हैं?
निर्वाण एक उद्यमी, एड्यूप्रेन्योर और गायक हैं। वे बिरला ब्रेनियाक्स और बिरला ओपन माइंड्स के संस्थापक हैं। निर्वाण यशोवर्धन बिरला और अवंती बिरला के बेटे हैं।

Bigg Boss 18: चाहत पांडे ने मारा विवियन डीसेना को डंडा, भड़के और बोले- बॉयफ्रेंड ना होने का फ्रस्टेशन....

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed