फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gadar 3: अमीषा पटेल ने 'गदर 3' पर दी प्रतिक्रिया, एक्ट्रेस ने इस बात पर जताया अफसोस

Mon, 21 Aug 2023 09:58 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 21 Aug 2023 09:58 AM IST
विज्ञापन
Ameesha Patel reaction on Gadar 3 says right now everyone just enjoying the euphoria of Gadar 2
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों अभिनेत्री अमीषा पटेल की खुशी का ठिकाना नहीं है। उनकी फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर कहर ढा रही है। तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को एक बार फिर फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। 'गदर 2' पर बरस रहे बेशुमार प्यार को देखते हुए मेकर्स ने 'गदर 3' के लिए भी कमर कस ली है। अब हाल ही में अमीषा पटेल ने भी इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म पर लेकर प्रतिक्रिया दी है।

Ameesha Patel reaction on Gadar 3 says right now everyone just enjoying the euphoria of Gadar 2
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अमीषा पटेल ने कहा कि ईमानदारी से बताएं तो उन्हें 'गदर 3' के बारे में कोई जानकारी नहीं है और अभी इस बारे में उनका बोलना जल्दबाजी होगी। अमीषा पटेल ने कहा कि फिल्म को लेकर इस तरह की दीवानगी की किसी को उम्मीद नहीं थी। अभी फिलहाल सभी इस सुपर सक्सेसफुल फिल्म की सफलता का आनंद ले रहे हैं। यह एक सफलतम फिल्म है, जो एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है। 

Ameesha Patel reaction on Gadar 3 says right now everyone just enjoying the euphoria of Gadar 2
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमीषा पटेल को लगता है कि अभी सभी 'गदर 2' के जश्न में मगन हैं, इसलिए उन्हें नहीं लगता कि अभी अगली फिल्म को लेकर किसी ने बहुत गंभीरता से सोचा है। अमीषा ने कहा कि उनके साथ वालों को फिल्म बेहद पसंद आ रही है और जब भी कोई फिल्म बेहतर प्रदर्शन करती है तो उन्हें बेहद खुशी मिलती है। अमीषा ने आगे कहा कि 'गदर 2' सुनामी लेकर आई है और तबाही मचा रही है। इसे लेकर पूरे देश का उत्साह चरम पर है।
Actresses: एक्टिंग के अलावा निर्देशन में भी जलवा दिखा चुकी हैं ये एक्ट्रेस, लिस्ट में कंगना और पूजा भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Ameesha Patel reaction on Gadar 3 says right now everyone just enjoying the euphoria of Gadar 2
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

अमीषा ने इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का अफसोस जताया था कि उन्होंने कई बड़ी फिल्मों को ठुकराया। वह फिल्में शाहरुख खान, सलमान खान और संजय दत्त जैसे बड़े स्टार्स के साथ थीं। अमीषा ने कहा था, 'कई फिल्में मैं नहीं कर सकी, डेट की दिक्कत के चलते मैंने उन्हें करने से इनकार किया। इस पर अफसोस नहीं जता सकती।'
Sunny Deol: नहीं होगी सनी देओल के जुहू बंगले की नीलामी, बैंक ने वापस लिया नोटिस

विज्ञापन
Ameesha Patel reaction on Gadar 3 says right now everyone just enjoying the euphoria of Gadar 2
अमीषा पटेल - फोटो : social media

बता दें कि फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर भी अहम रोल में हैं। रिलीज के दसवें दिन (दूसरे रविवार) इस फिल्म ने 41 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कारोबार 377.20 करोड़ रूपये हो गया है।
Monday Flashback: जब राज कपूर ने राजकुमार को कहा था 'हत्यारा', प्रेम चोपड़ा की शादी में खूब हुआ था झगड़ा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed