फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ameesha Patel: 'गदर 2' को लेकर अमीषा पटेल ने किया बड़ा खुलासा, फिल्म के क्लाइमेक्स को लेकर दिया ये बयान

Tue, 19 Nov 2024 05:40 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 19 Nov 2024 05:40 PM IST
सार

Ameesha Patel on Gadar 2 climax: सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत 'गदर 2', बीते साल रिलीज हुई सबसे सफल फिल्मों में से एक है। अब इस फिल्म को लेकर अभिनेत्री अमीषा पटेल ने एक दिलचस्प खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें बिना बताए फिल्म के क्लाइमेक्स को बदल दिया गया था। 
 

विज्ञापन
Ameesha Patel revealed that Gadar 2 climax was changed by Anil Sharma without her knowledge
सनी देओल-अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम @ameeshapatel9

पिछले साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' से सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी की थी। इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस सूखे को भी खत्म कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की थी। हाल में ही अब इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री अमीषा पटेल ने कई दिलचस्प जानकारियां साझा की हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म के क्लाइमेक्स को उनकी जानकारी के बिना ही बदल दिया गया था। 

Ameesha Patel revealed that Gadar 2 climax was changed by Anil Sharma without her knowledge
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम @ameeshapatel9

अमीषा को बिना बताए क्लाइमेक्स को बदला गया था
अभिनेत्री ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि फिल्म के निर्दशक अनिल शर्मा को भी अब इस बदलाव का पछतावा है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “हां सकीना को निर्देशक ने बताया था कि वह खलनायक को मार देगी, लेकिन क्लाइमेक्स की शूटिंग मेरी जानकारी के बिना हुई। जो बीत गया सो बीत गया। अनिल जी परिवार जैसे हैं और उन्हें भी इस बात का एहसास है। मुझे यकीन है कि अब उन्हें भी बुरा लग रहा होगा। गदर 2 ने पहले ही इतिहास रच दिया है। अब आगे बढ़ने का समय है।”

Ameesha Patel revealed that Gadar 2 climax was changed by Anil Sharma without her knowledge
सनी देओल, अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम

अमीषा ने बताया था कुछ दृश्यों को किया था निर्देशित 
इससे पहले भी हिंदुस्तान टाइम्स सिटी को दिए गए एक इंटरव्यू में, अमीषा पटेल ने खुलासा किया था कि उन्होंने और सनी देओल ने गदर 2 में कई बदलाव किए हैं। हालांकि,  उन्होंने फिल्म पर पूरा नियंत्रण होने का दावा करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि फिल्म के कुछ हिस्सों को उन्होंने निर्देशित किया था, ताकि फिल्म दर्शकों के लिए एक भावपूर्ण अहसास बनी रहे, जिसके बाद फिल्म के कुछ प्रमुख दृश्यों में बदलाव किया गया।
Sobhita Dhulipala: नागा चैतन्य की दुल्हन बनने को तैयार शोभिता, पहले रहा एक नामी शख्स से अफेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
Ameesha Patel revealed that Gadar 2 climax was changed by Anil Sharma without her knowledge
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम

मतभेद के बावजूद एक दूसरे के प्रति रखते हैं गहरा सम्मान
अभिनेत्री ने फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा के साथ रचनात्मक मतभेदों के बावजूद उनके प्रति गहरा सम्मान जताया है। उन्होंने मूल गदर की शूटिंग के समय को भी याद करते हुए कहा कि कैसे, अपने लंबे शूटिंग शेड्यूल के दौरान भी, वे अक्सर सहायक निर्देशकों के माध्यम से अपने विचारों का आदान-प्रदान करते थे। उन्होंने कहा कि उनके बीच मतभेद थे, लेकिन वो हमेशा आपस में अपने झगड़ों का निपटारा कर सुलह कर लेते थे। 
Rajkumar Hirani: राजामौली हैं फैन, करण जौहर को होती है जलन; जानें हिरानी के बारे में क्या कहते हैं ये निर्देशक

विज्ञापन
Ameesha Patel revealed that Gadar 2 climax was changed by Anil Sharma without her knowledge
गदर 2 - फोटो : एक्स @taran_adarsh

साल 2023 में रिलीज हुई थी 'गदर 2' 
2001 की ब्लॉकबस्टर 'गदर' की बहुप्रतीक्षित अगली कड़ी का 'गदर 2' को 11 अगस्त, 2023 को रिलीज किया गया। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल ने तारा सिंह और सकीना के रूप में एक बार फिर से पर्दे पर वापसी की। उनकी जोड़ी को मूल फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' में काफी पसंद किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की भारी सफलता से दोनों कलाकार एक बार फिर से चर्चा में आ गए थे, जो बीते लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर थे। 
Sikandar: ईद के साथ होली भी मनाएंगे 'सिकंदर', सलमान खान-रश्मिका मंदाना ने पूरी की दो धमाकेदार गानों की शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed