अमीषा पटेल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' की वजह से छाई हुई हैं। 11 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। सनी देओल के के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। अब हाल ही में, अमीषा ने खुलासा किया उनके दोस्त और परिवार ने ‘गदर 2’ को बायकॉट कर दिया था।
Ameesha Patel: 'दोस्तों और रिश्तेदारों ने गदर 2 को किया बायकॉट', अमीषा पटेल का सनसनीखेज खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां फिल्म 400 करोड़ की दहलीज छूने के करीब है, वहीं वर्ल्डवाइड यह 500 करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर अग्रसर है। दर्शक भी फिल्म की काफी सराहना कर रहे हैं। अब अभिनेत्री ने इंडस्ट्री के काले सच को उजागर किया है और बताया है कि कैसे इंडस्ट्री में लोग एक -दूसरे को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं।
Ayushmann Khurrana: दर्शकों का भरोसा बनाए रखना मेरी जिम्मेदारी, ‘ड्रीमगर्ल 2’ की रिलीज से पहले बोले आयुष्मान
हाल ही में, एक इंटरव्यू में अमीषा पटेल ने खुलासा किया कि उनके दोस्तों और परिवार सहित कई लोगों को संदेह था। अभिनेत्री खुद ने बताया कि उनके करीबियों ने उनसे पूछा कि क्या वह लोग ‘गदर 2’ देखने सिनेमाघरों में जाएंगे या नहीं। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि लोगों ने ऐसा ‘गदर’ के वक्त भी किया था। वह लोग सिर्फ मुझे नीचा दिखाना चाहते हैं।
Saira Banu: इस एक वजह से सायरा बानो को इग्नोर करते थे दिलीप कुमार, वजह जान आप भी रह जाएंगे दंग
अमीषा ने आगे बताया कि लोगों ने उनसे कहा था कि ओटीटी के दौर में क्या लोग पैसे देकर फिल्में देखना पसंद भी करेंगे या नहीं। अमीषा ने कहा कि कुछ लोगों ने उनसे यह भी कहा कि ‘गदर 2’ को कुछ दर्शक मिल सकते हैं क्योंकि लोग जानना चाहेंगे कि तारा और सकीना की जिंदगी में क्या हुआ था। हालांकि, उन्होंने अभिनेत्री से कहा कि उन्हें ‘गदर 2’ से गदर की तरह अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।
Akshay Kumar-Raveena: 19 साल बाद फिर जमेगी अक्षय-रवीना की जोड़ी, इस फिल्म में आएंगे नजर?
निर्माता -निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में सकीना के किरदार को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वर्षों बाद भी तारा और सकीना की जोड़ी ने दर्शकों को अपने किरदार से खूब लुभाया है।