{"_id":"616a9357895a7e055409aebd","slug":"ameesha-sunny-deol-was-not-the-first-choice-for-the-role-of-tara-sakina-in-the-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म गदर: तारा-सकीना के किरदार के लिए अमीषा-सनी देओल नहीं थे पहली पसंद, जानिए पहले किसे ऑफर हुआ था रोल?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म गदर: तारा-सकीना के किरदार के लिए अमीषा-सनी देओल नहीं थे पहली पसंद, जानिए पहले किसे ऑफर हुआ था रोल?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 16 Oct 2021 02:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गदर एक प्रेमकथा का एक दृश्य
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्या आप जानते हैं कि फिल्म गदर में सनी देओल और अमीषा पटेल मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। इन दोनों कलाकारों की जगह मेकर्स ने पहले किसी और को अप्रोच किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था और सुपरहिट रही थी। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ‘गदरः एक प्रेम कथा साल 2001 में रिलीज हुई थी। अब सनी देओल ने ऐलान किया है कि ‘गदर’ की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। ‘गदर 2’ का मोशन पोस्टर भी रिलीज हो चुका है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा नजर आएंगे।
गदर फिल्म के लिए पहले मेकर्स ने गोविंदा और काजोल को अप्रोच किया था। जब बात नहीं बनी, तब जाकर सनी देओल और अमीषा पटेल को कास्ट किया और उन्होंने फिल्म में तारा और सकीना का किरदार निभाया। पहले फिल्म की कहानी लेकर मेकर्स गोविंदा और काजोल के पास गये थे, लेकिन उनके पास डेट्स नहीं थी।
2 of 5
गदर एक प्रेमकथा का एक दृश्य
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
इस बात का खुलासा अनिल शर्मा ने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा था, मैं फिल्म की कहानी लेकर गोविंदा के पास गया था। उन्हें स्टोरी सुनाई थी और वह स्टोरी सुनकर डर गए। फिल्म इतने बड़े स्केल पर कैसे बन पाएगी उन्हें इस बात को लेकर हैरानी भी थी। फिल्म में पाकिस्तान को भी रिक्रिएट करना था जो कि पहले कभी नहीं हुआ था।
3 of 5
गदर एक प्रेमकथा का एक दृश्य
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
अनिल शर्मा का कहना था कि गदर फिल्म के लिए वह काजोल के पास भी गये थे। उन्होंने काजोल को भी फिल्म की कहानी सुनाई थी। उनके पास भी इस फिल्म को करने के लिए डेट नहीं थी। उसके बाद इस फिल्म के लिए अमीषा पटेल को अप्रोच किया गया था। फिल्म में अमीषा पटेल और सनी देओल ने तारा और सकीना के किरदार निभाया जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया और फिल्म हिट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गदर एक प्रेमकथा का एक दृश्य
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
गौरतलब है कि देशभक्ती फिल्मों की श्रेणी में गदर टॉप पर आती है। इस फिल्म को अभी भी दर्शक बेहद पसंद के साथ देखते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
गदर एक प्रेमकथा का एक दृश्य
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
ऐसे में अब 20 साल बाद एक बार फिर दर्शकों को इस फिल्म के अगले पार्ट का इंतजार है। दर्शक बेसब्री से गदर 2 का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभी यह कंफर्म नहीं है कि इस फिल्म की शूटिंग कब होगी और कब तक गदर 2 रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।